Dhanbad Crime: भूली मोड़ पर फहीम खान के भाई पर फायरिंग, किशोरी समेत तीन घायल

 धनबाद के भूली मोड़ पर बाइक सवार अपराधियों ने फहीम खान के भाई नसीम खान उर्फ सानू पर फायरिंग की। गोलीबारी में किशोरी समेत तीन लोग घायल हुए।


Dhanbad Crime धनबाद: वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान और उसके भांजे प्रिंस खान के बीच चल रही अदावत एक बार फिर खूनी वारदात की वजह बन गयी। सोमवार की सुबह करीब 11:15 बजे भूली मोड़ पर बाइक सवार दो अपराधियों ने फहीम खान के भाई नसीम खान उर्फ सानू को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान सानू के हाथ में गोली लगी। गोलीबारी की चपेट में आने से एक किशोरी और जनरल स्टोर संचालक भी घायल हो गये।

Dhanbad Crime: भूली मोड़ पर अंधाधुंध फायरिंग, तीन घायल

फायरिंग में नसीम खान उर्फ सानू के अलावा कुमकुम नामक किशोरी और जनरल स्टोर संचालक मो. सद्दाम घायल हुए हैं। तीनों को पहले नामधारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सानू और कुमकुम को अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सद्दाम को एसएनएमएमसीएच ले जाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए दुर्गापुर मिशन अस्पताल ले जाया गया। सद्दाम की कमर के नीचे और कुमकुम की जांघ में गोली लगी है।

पुलिस ने घटनास्थल से आठ खोखे बरामद किये हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Dhanbad Crime: कई दिनों तक रेकी के बाद हमले का दावा

पुलिस जांच के साथ स्थानीय स्तर पर यह बात सामने आ रही है कि हमलावरों ने सानू की गतिविधियों की पहले रेकी की थी। बताया जा रहा है कि सानू अक्सर बाइक से भूली मोड़ पर चाय पीने जाता था।

सोमवार को भी वह सुबह करीब 10 बजे के बाद बाइक से घर से भूली मोड़ के लिए निकला था। वहां पहुंचने के करीब 45 मिनट बाद उस पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि हमलावरों को उसके घर से भूली मोड़ तक आने-जाने की जानकारी थी।

Dhanbad Crime: मां के साथ बाजार जा रही थी किशोरी, गोली लगने से घायल

गोलीबारी में घायल कुमकुम अपनी मां के साथ पांडरपाला से पुराना बाजार जा रही थी। बताया गया कि वह उत्तर प्रदेश से अपनी मां के साथ मामा के घर घूमने आयी थी।

दोनों टोटो से पुराना बाजार जा रहे थे। भूली मोड़ पर टोटो से उतरने के दौरान गोलीबारी की चपेट में आने से कुमकुम घायल हो गयी। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Dhanbad Crime: बंटी की गिरफ्तारी को लेकर प्रतिशोध की आशंका

सानू पर हमले के पीछे बंटी की गिरफ्तारी से जुड़ा विवाद होने की आशंका जतायी जा रही है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि कोलकाता में बंटी की गिरफ्तारी के पीछे प्रिंस गैंग को फहीम खान के कुनबे की ओर से मुखबिरी किये जाने का संदेह था।

बताया गया कि बंटी की कोलकाता में गिरफ्तारी के बाद धनबाद आने पर बैंकमोड़ और वासेपुर में उसकी कथित तौर पर परेड करायी गयी थी। कमर मखदुमी रोड इमामबाड़ा के पास उसके साथ मारपीट किये जाने की भी बात सामने आयी है।

इसी घटनाक्रम को सानू पर हुए हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, हमले की वास्तविक वजह और इसमें शामिल अपराधियों की पहचान पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।


Key Highlights

  1. धनबाद के भूली मोड़ पर सोमवार सुबह करीब 11:15 बजे फायरिंग हुई।
  2. बाइक सवार दो हमलावरों ने नसीम खान उर्फ सानू को निशाना बनाया।
  3. गोलीबारी में सानू के अलावा किशोरी कुमकुम और दुकानदार मो. सद्दाम घायल हुए।
  4. घटनास्थल से पुलिस ने आठ खोखे बरामद किये हैं।
  5. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी है।

Dhanbad Crime: खुलेआम फायरिंग से इलाके में दहशत

भूली मोड़ पर दिनदहाड़े हुई अंधाधुंध फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जांच एजेंसियां हमले में इस्तेमाल बाइक, हमलावरों की पहचान और वारदात से पहले की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही हैं।

स्थानीय स्तर पर इस घटना को फहीम खान और प्रिंस खान के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। वारदात के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस सक्रिय हो गयी है।

 

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...