Giridih : गिरिडीह उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तिसरी थाना के अंतर्गत खीरोद एव गुमगी गांव में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब बरामद किया है। वहीं शराब की भट्ठी को भी ध्वस्त किया। कार्रवाई में अवैध चुलाई शराब कारोबारी कुल-2 अभियुक्त के विरुद्ध फ़रार अभियोग दर्ज किया गया।
Giridih : दो अभियुक्त फरार, तलाश जारी
आपको बता दें कि नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तिसरी थाना के अंतर्गत खीरोद एव गुमगी गाँव में छापामारी की। छापामारी में शराब बनाने वाले उपकरण, 1450 किलो ग्राम जावा महुआ एवं 210 लीटर तैयार शराब को जब्त कर भट्टी को विनष्ट कर दिया गया। कार्रवाई में अवैध चुलाई शराब कारोबारी कुल-2 अभियुक्त के विरुद्ध फ़रार अभियोग दर्ज किया गया। छापामारी का नेतृत्व रवि रंजन, अवर निरीक्षक उत्पाद, गिरिडीह द्वारा किया गया। जिसमे जिला बल और गृह रक्षक जवान का सहयोग प्राप्त हुआ।
Highlights


