आधी रात दियारा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब की भट्ठियां की ध्वस्त, एक गिरफ्तार

मोकामा : बाढ़ अनुमंडल के मोकामा में शनिवार की मध्य रात्रि पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दियारा क्षेत्र में देसी शराब की कई भट्ठियां ध्वस्त कर दी, जबकी सैकड़ों लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया। उक्त कार्रवाई हाथीदह थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार और उनकी टीम द्वारा की गई। इस दौरान शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण और कई सामान जब्त किए गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर समकालीन अभियान के दौरान औटा के संगत गंगा घाट के सामने गंगा किनारे दियारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शराब बनाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद पुलिस ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

शराब बनाते अशोक चौधरी गिरफ्तार, भारी मात्रा में किया गया नष्ट

वहीं से शराब बनाते हाथिदह थाना क्षेत्र के राम टोला निवासी अशोक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने बताया कि सभी की पहचान हो गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, होली के मद्देनज़र बड़े पैमाने पर शराब बनाकर माफिया बेचने की तैयारी में थे। उल्लेखनीय है कि दियारा अवैध शराब निर्माण के लिए माफियाओं की पहली पसंद बन चुकी है। अतः आबादी से दूर और सुनसान रहने के कारण यहां आधी रात भट्ठी सुलगाई जा रही थी।

यह भी देखें :

शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 12 हजार लीटर अर्ध निर्मित शराब नष्ट

होली के मदेनजर पुलिस की शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 हजार लीटर अर्ध निर्मित शराब को नष्ट किया गया। ग्रामीण एसपी विक्रम सियाग के नेतृत्व में बख्तियारपुर के चिरैया दियारा में छापेमारी करते हुए पुलिस ने 10 से अधिक शराब भट्टी को नष्ट किया। वहीं 12 हजार लीटर अर्ध निर्मित शराब को भी नष्ट किया गया। वहीं एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया। मौके पुलिस उपाधीक्षक एवं कई थाने थानाध्यक्ष एवं पुलिस के जवान मौजूद थे। पुलिस की इस कार्रवाई से दियारा क्षेत्र में शराब कारोबारी के बीच खलबली मच गई है। वहीं पुलिस लगातार शराब माफियाओं के विरुद्ध करवाई हा दियारा क्षेत्र में करती रहेगी।

Barh Shrab 22Scope News
शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 12 हजार लीटर अर्ध निर्मित शराब नष्ट

यह भी पढ़े : Patna: नहीं थम रहा अवैध शराब तस्करी का सिलसिला, राजधानी पटना में…

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Bihar School Development Schemes: बिहार के सरकारी स्कूलों में 1,627 योजनाएं...

Bihar School Development Schemes: बिहार के सरकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए चल रही विकास योजनाओं में तेजी आई है।...

Dyslexia Awareness in Patna: पटना के प्रमुख सरकारी भवन लाल रोशनी...

Dyslexia Awareness in Patna: डिस्लेक्सिया जागरूकता माह के अवसर पर बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की ओर से पटना के प्रमुख सरकारी भवनों...

Patna Zoo New Facilities: पटना जू में जल्द शुरू होंगी दो...

Patna Zoo New Facilities: पटना जू में घूमने आने वाले पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए जल्द ही नई सुविधाएं शुरू होने जा रही...