बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के DM बदले

पटना : बिहार में बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला किया गया है। गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। कई जिलों के जिलाधिकारी बदल गए हैं। औरंगाबाद के जिलाध‍िकारी श्रीकांत शास्‍त्री को बेगूसराय का डीएम बनाया गया है। मधेपुरा के डीएम तरनजोत सिंह अब पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी होंगे। शिवहर के जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को सिवान का डीएम बनाया गया है।

अरवल की DM अभिलाषा शर्मा को औरंगाबाद में इसी पद पर भेजा गया है

आपको बता दें कि अरवल की डीएम अभिलाषा शर्मा को औरंगाबाद में इसी पद पर भेजा गया है। भवन निर्माण विभाग के संयुक्‍त सचिव आशुतोष द्विवेदी को कटिहार का जिलाधिकारी बनाया गया है। बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी की परियोजना निदेशक प्रतिभा रानी (अतिरिक्त प्रभार मिशन निदेशक, जल-जीवन-हरियाली, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना) को स्थानांतरित करते हुए शिवहर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

DM TRANSFER page 0001 22Scope News

इन जिलों को मिले नए DM

तबादला सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नए जिलों में जिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव आशुतोष द्विवेदी को कटिहार का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। सूचना जनसंपर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव को सारण की कमान सौंपी गई है। खान निदेशक विनोद दुहन अब अररिया के जिलाधिकारी होंगे। प्रतिभा रानी को शिवहर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

DM TRANSFER page 0002 22Scope News

इनकी हुई विभागों से जिलों में पोस्टिंग

विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत कई अधिकारियों को भी जिलों की बागडोर सौंपी गई है। निदेशक, मत्स्य विभाग अभिषेक रंजन को मधेपुरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। उद्योग विभाग में निदेशक शेखर आनंद को शेखपुरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। ऊर्जा विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी अमृता बैंस अब अरवल की जिलाधिकारी होंगी। प्राथमिक शिक्षा के निदेशक साहिला को बक्सर का जिलाधिकारी और कृषि विभाग में निदेशक नितिन कुमार सिंह को कैमूर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

DM TRANSFER page 0003 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार के 50 IAS अफसरों का प्रोमशन, नीतीश ने 17 DM को भी दी प्रोन्नति

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img