इंकड़ी के खेत में भीषण आग

वैशाली : खबर वैशाली से है जहां एक बार फिर इंकड़ी के खेत में भीषण आग लग गई जिससे लाखो की क्षति हुई है।घटना वैशाली थाना क्षेत्र के हुसेना गांव की है जहां हाई स्कूल के पास दोपहर बाद अचानक खेत मे आग लग गई। आग की लपट और धुंआ देख कर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी वैशाली थाना के साथ-साथ दमकल की टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

बता दें कि राहत की बात यह रही कि आग को फैलने से पहले ही रोक दिया गया नहीं तो खेत की आग गांव में अगर पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था और कई घर इसकी चपेट में आ जाते। बहरहाल, आग को पूरी तरह बुझा लिया गया है लेकिन आग कैसे लगी यह पता नहीं चल सका है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि बिजली के तार से आग लगी है।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...