लुटुआ जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, CRPF ने 4 किलो का IED बरामद कर किया ध्वस्त

गयाजी : लुटुआ थाना क्षेत्र के घने जंगलों में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 47वीं बटालियन के जवानों ने समय रहते विफल कर दिया। शुक्रवार की सुबह विशेष क्षेत्र प्रभुत्व (SADO) अभियान के दौरान खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन में जवानों ने लगभग चार किलोग्राम वजनी शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया। बाद में बम निरोधक दल ने नियंत्रित विस्फोट (डिमोलिशन) के जरिए उसे सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

सावधानीपूर्वक जांच करने पर वह करीब 4 किलोग्राम का IED निकला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9:45 बजे सीआरपीएफ की डी/47 कंपनी की टीम सोंदाहा कैंप से लगभग 6.3 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम स्थित दुमारी नाला जंगल क्षेत्र में विशेष सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों को काले पॉलीथिन में लिपटा स्टील के कंटेनर में छिपाकर रखा गया एक संदिग्ध विस्फोटक दिखाई दिया। सावधानीपूर्वक जांच करने पर वह करीब चार किलोग्राम का आईईडी निकला।

Gaya CRPF 1 22Scope News

नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की आवाजाही को निशाना बनाने व बड़ी घटना को अंजाम देने की मंशा से इस विस्फोटक को जंगल में छिपाकर रखा था

आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की आवाजाही को निशाना बनाने और बड़ी घटना को अंजाम देने की मंशा से इस विस्फोटक को जंगल में छिपाकर रखा था। समय रहते इसकी बरामदगी होने से सुरक्षा बलों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकी और एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।

Gaya CRPF 2 22Scope News

IED मिलने के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर बम निरोधक दल को मौके पर बुलाया गया

आईईडी मिलने के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर बम निरोधक दल को मौके पर बुलाया गया। सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सहायक कमांडेंट ए.सी. राजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में डिमोलिशन की कार्रवाई सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के जंगल में व्यापक तलाशी अभियान भी चलाया, ताकि अन्य विस्फोटक सामग्री या नक्सलियों की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।

Gaya CRPF 3 22Scope News

गया के नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं – CRPF के अधिकारी

सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि गया के नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ जंगलों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे हैं, जिससे नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Gaya CRPF 22Scope News

यह भी पढ़े : पैसे के लेन-देन में युवक की चाकू गोद कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...