सर्दियों में बाल और त्वचा को बनाएं मुलायम और चमकदार

सर्दियों में बालों में डेंड्रफ और त्वचा ड्राई होने लगती है. ऐसे में आप इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर एकदम सॉफ्ट एंड शाइनी बाल और त्वचा पा सकते हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस की त्वचा और बालों को देखकर लगता है कि काश हमारे बाल और स्किन भी ऐसी ही चमकदार और मुलायम हो जाए. खासतौर से सर्दियों में त्वचा की रंगत बिल्कुल फीकी पड़ने लगती है. ठंड में रूखी त्वचा से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं. वहीं बालों का झड़ना और रूसी सर्दियों में आम समस्या बन जाती है. हालांकि अगर आप स्किन और हेयर केयर की रुटीन अच्छा रखें तो समस्या ज्यादा नहीं बढ़ती है. आज हम आपको सर्दियों में फ्लॉलेस स्किन और सॉफ्ट हेयर पाने के लिए कुछ ब्यूटी टिप्स दे रहे हैं. आप इन घरेलू नुस्खों से खुद को प्राकृतिक तरीके से खूबसूरत बना सकते हैं.

1- दही और हल्दी पैक- सर्दियों में अगर आप मुलायम त्वचा पाना चाहते हैं तो चेहरे पर दही और हल्दी का पैक लगा सकते हैं. जब भी स्किन डल सी नज़र आए आप ये पैक लगा सकती हैं. इससे आपकी रंगत में निखार आएगा और त्वचा मुलायम बनेगी.

2- सोने से पहले नारियल तेल- अगर आप मेकअप करती हैं और उसे बिना रिमूव किए ही सो जाती हैं तो इससे आपकी स्किन पर असर पड़ सकता है. मेकअप रिमूव करने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल करें. आप भी सोते वक्त नारियल तेल लगाकर चेहरे को साफ कर सकते हैं. नारियल का तेल लगाकर कुछ मिनट छोड़ दें और फिर गीले टॉवल से हल्के हाथों से चेहरा पोछ लें. इससे आपकी स्किन क्लीन और हाइड्रेट रहती है.

3- नारियल और अरंडी के तेल से बालों की मसाज- सर्दियों में खूबसूरत बालों का राज है नारियल और अरंडी के गुनगुने तेल की मसाज. सिर में चंपी कराने के बाद बालों को हॉट टॉवल से बांध लें. थोड़ी देर बाद शैंपू करके कंडीशनर अप्लाई कर लें. इससे बाल मुलायम, लंबे और घने बनते हैं.

4- नहाने के बाद लगाएं आर्गन ऑयल- स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए नहाने के बाद बॉडी लोशन के साथ आर्गन तेल मिक्स करके लगाएं. इससे स्किन हाइड्रेट रहती है और शाइन करती है. सर्दियों में इस लाइफस्टाइल को फॉलो करने से आपके बाल और त्वचा मुलायम बनी रहेगी.

यूक्रेन पर रूस के हमलों पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया बड़ा बयान, कहा- तीसरा विश्व युद्ध ही विकल्प है

Saffrn

Trending News

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...

मूनीडीह Gas Leak हादसा में एक और शव हुआ बरामद, मृतकों...

Dhanbad: धनबाद के मूनीडीह में बीसीसीएल के कैप्टिव पवार प्लांट में हुई घटना में एक और शव प्लांट से कुछ दूरी स्थित जंगल से...

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की 24वीं...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प सभागार' में मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की 24वीं बैठक संपन्न...

चटकपुर के मुखिया Vicky Lohra सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP में...

Jharkhand: रातू प्रखंड अंतर्गत चटकपुर पंचायत के मुखिया सह सामाजिक कार्यकर्ता विक्की लोहरा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP के स्थापना दिवस के अवसर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img