गांजे के नशे में धुत व्यक्ति ने मां-बेटे के साथ किया मारपीट

नवादा : नवादा में एक मां -बेटे के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है, जिसे जख्मी हालत में नवादा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां मां के स्तन पर चाकू से वार किया गया। वहीं बेटे का सर फोड़ दिया गया है। यह घटना का अंजाम गांजे के नशे में रहे एक व्यक्ति द्वारा दिया गया है। बहरहाल, दोनों मां बेटा इलाजरत है।

यह घटना जिले के नेमदारगंज थानाक्षेत्र के बरतल्ला गांव की है। जहां गांजे के नशे में एक व्यक्ति दीपक कुमार द्वारा गाली-गलौज किया जा रहा था जिसका विरोध सुनील रविदास की पत्नी सुहागिया देवी एवं पुत्र संदीप कुमार द्वारा किया गया। जिससे गुस्साए व्यक्ति ने चाकू से वार कर महिला को जख्मी कर दिया, चाकू से महिला के स्तन पर वार किया गया। जिसके बाद महिला बेहोश होकर गिर गया, फिर पुत्र के साथ मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। दोनों मां बेटे को परिजनों द्वारा इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया है।

घटना की सूचना पर पहुंची नेमदारगंज थाना की पुलिस ने मामले का छानबीन करते हुए पूछताछ किया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पीड़ित परिवार द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई किया जाएगा।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 Hemant Soren: बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर...

 बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित...

JPSC JSSC CID Arrest: CID ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार,...

JPSC JSSC CID Arrest, रांची: अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने JPSC और JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षाओं से जुड़े मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया...

Alamgir Alam Money Laundering Case: आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से...

Alamgir Alam Money Laundering Case, रांची: झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को टेंडर आवंटन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम...