मंगल पांडे ने कहा- देश की इतिहास पढ़ लें तेजस्वी

पटना : विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से एक्स पर लिखे गए पोस्ट पर बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने पटना एयरपोर्ट पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरा सलाह होगा तेजस्वी यादव को इस देश के इतिहास को पढ़ना चाहिए। तेजस्वी को इस देश की संस्कृति को भी समझनी चाहिए। इस देश की जो संस्कृति और परंपरा रही है तेजस्वी उसको अच्ची तरह से पढ़ और समझ लें तो सब कुछ उनके मानस में स्पष्ट हो जाएगा।

मंगल पांडे ने कहा कि यह देश कैसा है, देश के लोग कैसा रखना चाहते हैं और देश कैसे आगे बढ़ेगा। वहीं पंश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी के द्वारा बंगाल के राज्यपाल को दिए बयान को लेकर कहा कि उस पर जवाब क्यों नहीं देती। उनके मंत्रियों के घरों से पैसे मिल रहे हैं, उनका जवाब क्यों नहीं देती। जो अपराधी जेल में गए और वो टीएमसी के नेता हैं। ममता बनर्जी क्यों नहीं कहती कि शेख शाहजहां जिसने संदेशखाली में उत्पात मचाया उसके समर्थन में उनकी सरकार क्यों न्यायालय में लड़ने में जा रही है। जनता इन सवालों के जवाब जानना चाहती है। ममता दीदी विषयों को इधर-उधर करना चाहती हैं। ममता मुद्दों का जवाब देना होगा और नहीं देने पर जनता वोट नहीं करेगी।

यह भी पढ़े : मंगल का राहुल पर निशाना, कहा- भारत और यहां की जनता को अभी तक नहीं समझे

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img