रोहतास: गणतंत्र दिवस के साथ धूमधाम से मनी सरस्वती पूजा

रोहतास : महिला महाविद्यालय सासाराम में गणतंत्र दिवस के साथ सरस्वती पूजा धूमधाम के साथ मनायी गयी. रोहतास जिला में सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस के साथ शैक्षिक संस्थानों में भी सरस्वती पूजा धूमधाम के साथ मनायी गयी. सदर अस्पताल सासाराम परिसर में भी जीएनएम की छात्राओं ने धूमधाम से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की.

छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन

महिला कॉलेज सासाराम परिसर में धूमधाम के साथ सरस्वती पूजा तथा गणतंत्र दिवस मनाया गया इस दौरान वहां के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया. मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना कर माहौल को भक्तिमय बना दिया. जहां उपस्थित छात्र और लोगों ने खूब वाहवाही लूटी.

puja1 22Scope News

स्टूडेंट्स में उत्साह

रोहतास महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने बताया कि कॉलेज की छात्राओं ने मां सरस्वती की धूमधाम से पूजा अर्चना की. वहीं सरस्वती वंदना के साथ लोगों ने माहौल को भक्ति बना दिया. इससे पहले स्कूल के प्राचार्य ने गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन भी किया. गणतंत्र दिवस तथा सरस्वती पूजा एक ही दिन होने से छात्राओं में काफी उत्साह भी देखा गया.

गणतंत्र दिवस: मूर्तिकारों के चेहरे पर खिले रौनक

बता दें कि पिछले दो वर्षों में सरस्वती माता के मूर्तिकार को करोना काल बहुत ही प्रभावित किया. जिससे उनके आमदनी में काफी गिरावट आई. परंतु इस वर्ष मूर्तिकारों के चेहरे पर रौनक खिले हुए हैं. 26 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की.

ऐसी मान्यता है कि इनके अराधना मात्र से ही विद्या की प्राप्ति हो जाती है. विद्या के प्राप्ति के साथ-साथ अन्य मार्गों का द्वार खोल देता है. इसे लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्सुकता देखा जा रहा है. छात्र बेहतर मूर्ति निर्माण को लेकर कारीगरों के पास पहुंच अपनी अपनी पसंद की मूर्ति लेकर जा रहे है.

रिपोर्ट: दयानंद

Saffrn

Trending News

Industrial Development को नई रफ्तार देने की पहल, केंद्रीय मंत्रियों से...

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार में निवेश, रोजगार, टेक्सटाइल उद्योग, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक विकास...

Bihar Development: विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी, सामूहिक...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में निवेश, बुनियादी...

Bihar Art and Culture: कला प्रेमियों और विभाग के बीच मजबूत...

 बिहार कला एवं संस्कृति विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘कला संवाद’ के दूसरे अंक का विमोचन। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इसे कला प्रेमियों और...

Bihar Development:विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम, नवनिर्माण...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बिहार की प्रगति महत्वपूर्ण है। नवनिर्माण और निवेश को बढ़ावा...

बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली, हाथ में लगी, किसी...

गयाजी : गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पंचमहला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img