अरविंद केजरीवाल को झटका, न्यायिक हिरासत बढ़ी 7 मई तक

278
अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला सुरक्षित
Advertisment

दिल्ली : अरविंद केजरीवाल को झटका – बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है। शराब घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है। बता दें कि, आज उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने पर कोर्ट में सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है।

Advertisment

अरविंद केजरीवाल को झटका

बता दें कि शराब घोटाला मामले में जेल मे बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कल ही कोर्ट से बड़ा झटका लगा था। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डॉक्टर से परामर्श लेने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। बता दें कि उनके स्वास्थ्य को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार सवाल खड़ी कर रही है। अरविंद केजरीवाल को झटका

  • दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डॉक्टर से परामर्श लेने वाली याचिका को खारिज कर दिया था
  • जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है।
  • कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है।
  • शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को रात में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

Cesto mart add 24 22Scope News

अरविंद केजरीवाल को झटका :

बता दें कि, शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को रात में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 22 मार्च को ईडी ने उन्हें दिल्ली के रउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया था। यहां ईडी ने सीएम केजरीवाल से पूछताछ के लिए कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने छह दिनों की ही रिमांड दी थी। रिमांड अवधी पूरी होने के बाद उन्हें न्यायिक हारिसत में जेल भेज दिया गया है।

 

Advertisement