शराबबंदी पर फिर मांझी का छलका दर्द, कहा- सरकार ने कानून बदला

रोहतास : शराबबंदी को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के नाम पर गरीबों को सताया जा रहा है। शराबबंदी के चलते विषैला शराब का निर्माण अधिक हो रहा है। साथ ही सरकार ने शराबबंदी की जब तीसरी बार समीक्षा की तो यह निर्णय लिया गया कि शराब पीने के परपस से अगर कोई शराब ले कर जा रहा है, तो उसे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। लेकिन फिर भी गिरफ्तारी हो रही है।

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सासाराम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कानून बना है, लेकिन कानून को सही तरीके से धरातल पर नहीं उतारा जा रहा है। वह सासाराम में पिछले महीने 31 अगस्त को लोग जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ता सरोज पासवान की हत्या के बाद उनके परिजनों से मिलने पहुंचे थे। बाद में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शराबबंदी अच्छी चीज है, शराब नहीं पीना चाहिए। लेकिन शराबबंदी के आड़ में गरीबों को आज भी सताया जा रहा है।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून में जो विकृतियों हैं, उसे दूर करना जरूरी है। क्योंकि शराब बनाने की एक प्रक्रिया है, जिसमें हफ्ते लग जाते हैं। लेकिन धंधेबाज मात्र एक घंटे में शराब बना रहे हैं। ऐसे में वह शराब ज्यादा नुकसानदायक है। जो खासकर गरीबों के जीवन को बर्बाद कर रही हैं। उन्होंने सरकार से शराबबंदी कानून की पुनः समीक्षा की बात कही।

यह भी पढ़े : तेजस्वी पर मांझी का तीखा हमला, कहा- अपराध पर ज्यादा ज्ञान न दें, अपने माता-पिता को करें याद

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Water Conservation: जल-जीवन-हरियाली Mission: बेगूसराय में 808 कुओं का जीर्णोद्धार, भूजल...

बेगूसराय में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 808 कुओं का जीर्णोद्धार और 723 सोक पिट निर्माण से भूगर्भ जलस्तर सुधारने की पहल तेज हुई।Water Conservation...

गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

Patna: राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण...

Ranchi में दोस्ती के नाम पर धोखा, बर्थडे पार्टी में युवती...

Ranchi: झारखंड में दिन ब दिन अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े कांडों को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।...

9 महीने बाद मिला कंकाल, अब तक नहीं हुआ DNA टेस्ट;...

Jharkhand: झारखंड के बोकारो से बीते दिनों 18 वर्षीय युवती के हत्या का भवामह मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 28...

Bihar सरकार की नई नीतियों से बिहार में नये उद्योगों को...

Patna: Bihar सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img