Advertisment

तेजस्वी पर मांझी का तीखा हमला, कहा- अपराध पर ज्यादा ज्ञान न दें, अपने माता-पिता को करें याद

पटना : हम के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के द्वारा अपराध को लेकर राज्य सरकार पर साधे जा रहे निशाने का करारा जवाब दिया है। मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव 2005 के अपने माता राबड़ी देवी और पिता लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल का आंकड़ा निकाल कर देखें उसके बाद बात करें। मांझी ने कहा कि उस समय मुख्यमंत्री आवास में अपराधियों के साथ समझौता होता था। इस समय अपराध हो रहे हैं तो उस पर कार्रवाई भी हो रही है।

वहीं बंगाल में रेप जैसे कांड को लेकर पास हुए कानून पर जीतनराम मांझी ने निशाना साधा और कहा कि इस तरह की घटना बहुत ही निंदनीय है। रेप जैसे मामले पर कानून बना यह अच्छी बात है। सजा की बात नहीं होनी चाहिए फांसी की बात होनी चाहिए। इसमें अपराध को कम कर दिखाया जा रहा है। अपराधियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। ममता बनर्जी को पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था। एक महिला होकर महिला पर अत्याचार हुआ है। उनको सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

यह भी देखें : 

वहीं जन सुराज के सूत्रधार व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बिहार में बढ़ते कदम पर जीतनराम मांझी ने कहा कि प्रशांत किशोर हवा हवाई में है। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा यह कहने कि मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है। इस पर मांझी ने कहा कि मैं सबके साथ होने का बात करता हूं, सबका विकास होना चाहिए सबको मिलकर रहना चाहिए। इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़े : केंद्र का एक और सौगात, Gaya बनेगा स्मार्ट शहर, मांझी ने मोदी को कहा- धन्यवाद

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Trikut Ropeway Deoghar: अब बदलेगा देवघर का पर्यटन नक्शा, त्रिकुट रोपवे...

Trikut Ropeway Deoghar: अपनी प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक महत्व और पहाड़ी इलाकों के लिए मशहूर झारखंड, टूरिज्म सेक्टर में अपनी एक नई पहचान बनाने की...

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद डीसी आदित्य रंजन को मिला राष्ट्रीय...

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद के डिप्टी कमिश्नर आदित्य रंजन को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। उन्हें 'फेम इंडिया-एशिया...

पटना में Patliputra Greenfield Satellite Township 2047 पर मंथन, भविष्य के...

पटना में पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकास योजना 2047 पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। समेकित शहरी विकास, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार आधारित टाउनशिप पर जोर...