मांझी का तेजस्वी पर तंज, कहा- बिना मतलब विपक्ष SIR का बना रहा है मुद्दा

गयाजी : एसआईआर के पहले ड्राफ्ट को लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मेरा नाम नहीं होने का बड़ा दवा के सवाल पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गयाजी शहर के गोदावरी अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा है कि इससे आप लोग क्या समझते हैं। मैं तो यही समझता हूं येन-केन प्रकरण एसआईआर को लोग डिफरेंट करना चाहते हैं।

DIARCH Group 22Scope News

इलेक्शन कमीशन अच्छा काम कर रही है – जीतन राम मांझी

जीतन राम मांझी ने कहा कि इलेक्शन कमीशन अच्छा काम कर रही है। यानी जो मरे हुए लोग हैं उनका नाम काट रही है, जिनका नाम नहीं है उनका नाम जोड़ा जा रहा है। उसके अलावा एक महीना का समय दिया गया है। ड्राफ्ट में एक महीना का समय भी दिया गया है ताकि लोग देख सकते हैं कि आपका उसमें नाम है कि नहीं है। विपक्ष के लोग एसआईआर और इलेक्शन कमीशन को ठान लिया है कि सत्ता पक्ष के इशारे पर काम कर रही है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।

मांझी ने कहा- बिहार और मुंबई की बात करते हैं, लेकिन झारखंड में भी होने जा रहा है

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार और मुंबई की बात करते हैं, लेकिन झारखंड में भी होने जा रहा है। जीतन राम मांझी ने कहा कि उन लोगों के पास कोई भी मुद्दा नहीं है, इसलिए अनाप-शनाप बकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों ने मिलकर बिहार में ऐसा काम कर रहे हैं जो बिहार की जनता समझ रही है और जान रही है। यही सब चीजों को निकालने के लिए उन लोग झूठ बोल रहे हैं और लोगों को बरगला रहे हैं। उन्होंने कहा कि 24 घंटे बिजली मिल रही है। हर गांव में रोड बन गया है। हर जगह स्वास्थ्य केंद्र बन गए, पुल और पुलिया बन रहे हैं।

प्रकाश की एकता मंच पर सनातन धर्म और बौद्ध धर्म के धर्म गुरु, सांसद अभय कुशवाहा भी हुए शामिल

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल बोधगया के मगध वट थाई बौद्ध मठ परिसर में अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस और जगद्गुरु एचएच साई मां के जन्मोत्सव पर 15 देशों के धर्म गुरु, साधु संत,बौद्ध धर्म के अनुयायियों के साथ प्रकाश की एकता मंच पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। इस समरोहर में अमेरिका, जापान, तिब्बत, श्रीलंका, नेपाल, कंबोडिया, भूटान, वियतनाम, थाईलैंड, बांग्लादेश, म्यांमार और मलेशिया समेत अन्य देशों के लोग पहुंचे। सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि बोधगया में ऐसे संगम देखने को मिल रहा है जो बौद्ध धर्म और सनातन धर्म दोनों के धर्मावलियों का संगम है। अगर सारे धर्मो का मिलन हो, अगर हम सारे धर्मो का एक साथ मिलाने का काम करे तो इससे बढ़िया कोई उपदेश नहीं हो सकता है। ये विश्व के लिए मिशाल है। आज सनातन धर्म और बौद्ध धर्म का संगम में एक साथ मिलकर सभी लोग एक मंच पर आए हैं।विश्व को एकता का संदेश दिया है।

Gaya 22Scope News

बोधगया में मैत्री और आध्यात्म का संगम, 20 देशों के संतों ने लिया हिस्सा

बोधगया के मस्तीपुर स्थित वाट थाई मगध परिसर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस और जगद्गुरु साइ मां जन्मोत्सव के अवसर पर एक दिवसीय अंतरधार्मिक संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नाम प्रकाशोत्सव रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि अभय कुशवाहा समेत अन्य गणमान्यजनों ने हिस्सा लिया। आयोजनकर्ता स्वामी संतोषानंद गिरी ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और फूलों की माला से स्वागत किया। उन्होंने कहाकि जब सूरज की पहली किरण पवित्र बोधिवृक्ष की धरती को स्पर्श करती हैं, तो मानवता, मैत्री और धर्म की एकता का नया दीप जल उठता है।

यह भी देखें :

यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, सेवा और आत्मिक चेतना की अभिव्यक्ति है

यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, सेवा और आत्मिक चेतना की अभिव्यक्ति है। अमेरिका, जापान, तिब्बत, नेपाल, श्रीलंका, कम्बोडिया, भूटान और वियतनाम समेत 20 से अधिक देशों के साधु-संत, भिक्षु और सामाजिक प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिए। स्वामी सन्तोषनन्द गिरी ने कहा कि जगद्गुरु साइ मां की परंपरा वसुधैव कुटुम्बकम् को साकार करती रही है। बोधगया की वही धरती, जहां बुद्ध को ज्ञान मिला, अब शांति और भाईचारे का संदेश भी दे रही है। कार्यक्रम में वैदिक और बौद्ध प्रार्थनाओं के बीच संतों और भिक्षुओं ने शांति दीप जलाया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ 500 महिलाओं को साड़ी वितरण हुआ और अंत में अंतरधार्मिक पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस समारोह में बोधगया के सामाजिक कार्यकर्ता नंद किशोर प्रसाद उर्फ बबलू जी की भी विशेष भूमिका रही। स्वामी संतोषानंद ने इसे परंपराओं के बीच प्रेम और सम्मान का संदेश बताया।

Gaya 1 22Scope News

यह भी पढ़े : चंद मिनटों में चुनाव आयोग से तेजस्वी को मिला जवाब, कहा- ध्यान से देख लें वोटर लिस्ट में अपना नाम

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img