रांची. पीएम मोदी मंगलवार की रात नौ बजे रांची आ रहे हैं. इसको लेकर ट्रैफिक में बदलाव किया जा रहा है 14 व 15 नवंबर को रांची के कई रूट को डायवर्ट किया गया है। इस दौरान लालपुर चौक से जेल चौक, कचहरी व जाकिर हुसैन पार्क से कचहरी चौक, जेल चौक की ओर आनेवाले वाहन शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक होकर गंतव्य तक जायेंगे.
कोके रोड से हरमू रोड होकर बिरसा चौक जाने वाले वाहन कांके रिंग रोड होकर नया सराय के रास्ते जायेंगे.
पिस्का मोड़ से रातू रोड की और आने वाले वाहन रिंग रोड, कांके रोड, राम मंदिर, मोरहाबादी, बरियातू रोड से गंतव्य तक जायेंगे. धुवाँ से बिरसा चौक होकर हिनू की ओर जाने वाले वाहन सिंह मोड़, सदाबहार चौक, डोरंडा होकर जायेंगे.


