Married Lady के थे दो प्रेमी, एक ने कर दिया ऐसा कांड कि सब पहुंच गए हवालात

गोपालगंज: गोपालगंज पुलिस ने थावे थाना के गोपलामठ में हुए युवक की मौत मामले का महज 48 घंटे में खुलासा कर लिया है। पुलिस ने हत्या में संलिप्त एक महिला समेत पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग है। बता दें कि बीते बुधवार को अज्ञात अपराधियों ने थावे थाना के गोपलामठ गांव निवासी सुखराम का पुत्र सिकंदर राम को फोन कर बुलाया और ईंट से मार कर हत्या कर शव गांव के बाहर फेंक दिया था।

घटना के बाद एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गई। शनिवार को एसआईटी की टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय अनुसंधान के माध्यम से घटना में संलिप्त एक महिला समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अपराधी संतोषी देवी, सुजीत कुमार, विश्वजीत कुमार, अरविंद कुमारऔर मुकेश कुमार थावे थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार सभी अपराधियों ने हत्या मामले में अपराध स्वीकार कर लिया है। मामले में एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि 18 दिसम्बर को थावे थाना के गोपलामठ गांव मे एक युवक की हत्या हुई थी जिसका सफल उद्भेदन कर लिया गया है। हत्या का मुख्य वजह प्रेम प्रसंग है।

एसपी ने कहा कि मृतक सिकंदर राम और सुजीत राम दोनो की एक शादी शुदा महिला संतोषी देवी से अवैध संबंध था जिसकी वजह से सिकंदर राम और सुजीत राम के बीच आपस मे विवाद चल रहा था। घटना के दिन सुजीत राम ने संतोषी देवी से मोबाइल फोन से सिकंदर राम को कॉल कर मिलने के लिए बुलवाया और सुजीत राम अपने साथी विश्वजीत कुमार, अरविंद कुमार और मुकेश कुमार के साथ मिलकर सिकंदर राम की ईंट से मार कर हत्या कर दी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur Court परिसर में वाच टावर का निर्माण कार्य शुरू

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Married Lady Married Lady Married Lady Married Lady

Married Lady

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...