Katihar में दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, मायके वाले ने कहा…

कटिहार: कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के कमलपुर रेलवे फाटक के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। दरअसल कदवा बिशनपुर की चांदनी का 2 साल पहले परिवार की सहमति से आजमनगर थाना क्षेत्र के जलकी के रहने वाले सुबोल शर्मा से शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही सुबोल और उनके परिवार वाले दहेज की डिमांड करते हुए चांदनी को प्रताड़ित करने लगे। कई बार मारपीट भी हुई, जिसको लेकर पंचायत की गई। बावजूद इसके सुबोल का प्रताड़ना कम नहीं हुआ।

इसी बीच 16 जनवरी को सुबोल चांदनी को लेकर अपनी बहन रूमा देवी के घर मांगतपुर लेकर चले गए और 18 जनवरी को चांदनी के परिवार वालों को फोन आया कि चांदनी गुम हो गई है, जिसकी तलाश सभी लोग करें। जब चांदनी के परिवार वालों ने स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद आरब के सहयोग से खोजबीन शुरू की तो पता चला कि 18 जनवरी की शाम कमलपुर रेलवे ट्रैक पर पुलिस को एक अज्ञात महिला का क्षतविक्षत शव बरामद हुआ था, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। 21 जनवरी को चांदनी के परिवार वालों को जब उसकी तस्वीर दिखाई गई तो परिवार वालों ने पहचान लिया।

पिता चमरू शर्मा कहते हैं कि दहेज को लेकर बेटी चांदनी के साथ मारपीट की जाती थी। दामाद सुबोल शर्मा और उनके रिश्तेदार वालों ने चांदनी को मौत के घाट उतार दिया। वही मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद आरब कहते हैं कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर इस मामले से जुड़े आरोपी की जल्द गिरफ्तार करे। फिलहाल सुबोल और उनके सभी रिश्तेदार गांव से फरार है वही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   दस दिनों में Gaya Airport पर सीमा शुल्क की दूसरी बड़ी कार्रवाई, करीब 8.56 करोड़ रूपये के…

कटिहार से सुमन शर्मा की रिपोर्ट

katihar katihar katihar Katihar

katihar

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर एवं शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस...

तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती...

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम...

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज!...

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...