Commercial Advertisment

रांची में दहेज की बलि चढ़ी नई दुल्हन: शादी के दो महीने बाद संदिग्ध हालात में मौत, परिवार ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया

Ranchi: राजधानी के सदर थाना क्षेत्र में दो महीने पहले शादी के बंधन में बंधी अनु कुमारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि साजिशन हत्या बताया है और पति धर्मवीर, सास, ससुर, ननद, नंदोसी सहित 6 लोगों पर हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

अनु कुमारी की शादी हजारीबाग के अंबाजीत गांव से रांची निवासी धर्मवीर के साथ महज दो महीने पहले हुई थी। परिवार के मुताबिक, शादी में लगभग ₹70 लाख खर्च किए गए थे, जिसमें कैश, गहने, फर्नीचर, बर्तन, गाड़ी सहित सभी मांगें पूरी की गईं थीं। इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था।

परिवार का आरोप:
अनु की मां और बहनों ने बताया कि ससुराल में अनु को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उससे 30 लाख नगद, एक चारपहिया वाहन, सोने की अंगूठियां, चांदी का कटोरा और अन्य सामान की मांग की जा रही थी।अनु को खाना तक नहीं दिया जाता था और रसोई में जाने नहीं दिया जाता था। उसके शरीर पर चोट और नीले निशान साफ दिखते हैं, गले पर फंदे के निशान थे और हाथ में टूटी हुई चूड़ियां धंसी हुई थीं।

परिवार वालों का यह भी आरोप है कि अनु को पहले मारकर, बाद में फांसी के रूप में सुसाइड का रूप देने की कोशिश की गई। जब अनु की मां को मोबाइल से “I am sorry, mummy” लिखा मैसेज मिला, तो उन्होंने कहा कि अनु को अंग्रेजी नहीं आती, यह संदेश उसके पति या ससुराल वालों ने भेजा है।

पुलिस और जांच:
परिजनों ने सदर थाना में एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस ने पति धर्मवीर को हिरासत में लिया है, लेकिन अन्य आरोपियों को जमानत पर छोड़े जाने की बात सामने आ रही है, जिससे परिवार आक्रोशित है। परिजनों ने आरोप लगाया कि सभी आरोपी मिलकर अनु को मारते थे और पुलिस से मांग की कि सभी को जेल भेजा जाए, न कि किसी को छोड़ा जाए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार:
घटना के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसकी रिपोर्ट 10 दिन के भीतर आने की संभावना है। परिवार ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...