थाईलैंड में मास शूटिंग, 34 लोगों की मौत

हमलावर पूर्व पुलिसकर्मी ने अपने बच्चे और पत्नी को भी नहीं छोड़ा

बैंकाक : थाईलैंड में मास शूटिंग हुई, जिसमें कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई है.

इनमें बच्चे भी शामिल हैं. इसके बाद हत्यारे ने खुद को भी गोली मारकर उड़ा लिया.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया है कि ये गोलीबारी देश के पूर्वाेत्तर प्रांत के एक चाइल्ड सेंटर में हुई है.

बताया जाता है कि हमलावर पूर्व पुलिसकर्मी है, जिसने इस तरह का खूनी खेल खेला.

थाईलैंड में मास शूटिंग: मरने वालों में 22 बच्चे शामिल

देश के नोंग बुआ लाम्फू प्रांत के एक चाइल्ड सेंटर में गुरुवार को हुई सामूहिक गोलीबारी में

बच्चों समेत 34 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, मारे गए लोगों में बच्चे और व्यस्क दोनों शामिल हैं.

वहीं न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, जिसने इस क्रूर घटना को अंजाम दिया है वो

एक पूर्व पुलिस अधिकारी है. उसे कुछ समय पहले ही नौकरी से निकाला गया था.

डिप्टी नेशनल पुलिस चीफ जनरल तोरसाक सुकविमोल ने बताया कि चाइल्ड सेंटर में

हुए हमले में 34 लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें से 22 बच्चे शामिल हैं.

हत्यारे ने अपने बच्चे और पत्नी को भी मारी गोली

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 34 लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी शख्स ने

अपने बच्चे और पत्नी को भी गोली मार दी और उसके बाद वो खुद को गोली मार ली.

पुलिस के मुताबिक, मारे गए लोगों में बच्चे और व्यस्क दोनों शामिल हैं.

वहीं न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, जिसने इस क्रूर घटना को अंजाम दिया है वो एक पूर्व पुलिस अधिकारी है.

थाईलैंड में मास शूटिंग: पीएम ने जारी किया अलर्ट

इस घटना के बाद थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने सभी एजेंसियों को कार्रवाई करने और अपराधी को पकड़ने के लिए अलर्ट जारी कर दिया. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, थाईलैंड में लाइसेंसधारी बंदूकों की संख्या अन्य देशों की तुलना में अधिक है, लेकिन आधिकारिक आंकड़ों में बड़ी संख्या में अवैध हथियार शामिल नहीं हैं.

साल 2020 में हुई मास शूटिंग में 29 लोगों की गई थी जान

इससे पहले ऐसी ही सामूहिक गोलीबारी साल 2020 में हुई थी, जिसमें प्रॉपर्टी डीलिंग से नाराज एक सैनिक ने 29 लोगों को गोलियों की भूनकर हत्या कर दी थी इसमें 57 लोग घायल हो गए थे, जो चार स्थानों पर फैले हुए थे.

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...