खगड़िया : खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड के सर्किल संख्या-1 स्थित पकरैल पंचायत के लेवा गांव (वार्ड संख्या-15) में अचानक लगी आग में तीन गरीब मजदूर परिवारों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने का संभावित कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। तेज हवा के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते फूस के तीनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुएं को देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
मुकेश, कृष्ण और संतोष के घर पूरी तरह जल चुके थे
पकरैल पंचायत के पूर्व उप मुखिया मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि स्थानीय वार्ड सदस्य साजन कुमार के नेतृत्व में मुकेश ठाकुर, बबलू पासवान, राजीव पासवान, बालकिशोर, जय किशोर, ध्रुव ठाकुर, श्रवण साह सहित कई लोगों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तबतक मुकेश पासवान, कृष्ण पासवान और संतोष पासवान के घर पूरी तरह जल चुके थे।


यह भी देखें :
यह भी पढ़े : चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, धू-धू कर जली, वरिष्ठ महाप्रबंधक सहित 3 लोग बाल-बाल बचे
राजीव कुमार की रिपोर्ट
Highlights







