Utpad Sipahi परीक्षा में भी पेपर लीक की आशंका, 150 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jharkhand: झारखंड में कोई भी प्रतियोगिता बिना किसी विवाद के हो ही नहींसकता है। आज 12 अप्रैल को राज्यभर में Utpad Sipahi की परीक्षा हो रही है। अब इस परीक्षा में भी पेपर लीक की सूचना पर पुलिस ने 150 से अधिक संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है।

डुप्लीकेट अभ्यर्थी भी देने वाले थे परीक्षा

राजधानी रांची के तमाड़ में Utpad Sipahi परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने की सूचना पर एक जगह जमा 150 से अधिक युवकों को रांची पुलिस ने हिरासत में लिया है। अभी सभी संदिग्धों को तमाड़ थाने में रखा गया है। पुलिस सब से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार असल अभ्यर्थियों के जगह पर डुप्लीकेट अभ्यर्थी भी परीक्षा देने वाले थे।

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने दी जानकारी

इस मामले में रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पेपर लीक की सूचना पर पुलिस ने 150 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल जांच में पेपर लीक जैसा कोई मामला सामने नहीं आया है, बाकी आगे की जांच जारी है।

 

 

 

 

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...