डिजीटल डेस्क: मौलाना सज्जाद नोमानी – RSS प्रमुख मोहन भागवत, PM नरेंद्र Modi, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah हमारे भाई। इस्लाम धर्म के विद्वान, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के प्रवक्ता मौलाना खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी दो दिनों के लिए भोपाल में हैं।
आज रविवार को महिलाओं के लिए होने जा रही तकरीर से पहले बीते शनिवार की रात भोपाल की ताज उल मस्जिद में पुरुषों के लिए मौलाना खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी की तकरीर हुई। तकरीर में काफी बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए थे।
उस तकरीर में AIMPLB के प्रवक्ता मौलाना खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी के जिस बयान ने सबका ध्यान खींचा, वह था – RSS प्रमुख मोहन भागवत, PM नरेंद्र Modi, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah हमारे भाई हैं। उनका बयान रविवार सुबह होते ही पूरे देश और दुनिया में तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।
मौलाना नोमानी बोले – ये गलत करेंगे तो हम उन्हें रोकेंगे
साथ ही AIMPLB के प्रवक्ता मौलाना खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी ने आगे कहा कि – ‘मैं डंके की चोट पर कहता हूं, अगर ये कुछ गलत करते हैं तो हम उन्हें रोकेंगे। हमारी दुश्मनी किसी से नहीं है। हमारी दुश्मनी तो शैतान से है। उस शैतान से जो मक्के में बंद है, जिसे हम कंकर मारते हैं, जो हमें गुमराह कर रहा है’।
मौलाना सज्जाद नोमानी ने अपनी तकरीरों में अल्लाह के हुक्म को नबी के तरीके से पूरे करने, दीन ए इस्लाम पर चलने, अखलाक और बेहतर करने, आपस में मोहब्बत से रहने की नसीहत दी। तकरीर में मौलाना सज्जाद नोमानी ने पैगंबर हजरत मोहम्मद की जिंदगी के बारे में बताया और मुस्लिम समुदाय के लोगों को धर्म के रास्ते पर चलने की हिदायत भी दी।

AIMPLB प्रवक्ता बोले – RSS-BJP और इजराइल भी इस्लाम के लिए रुकावट नहीं
जहां एक तरफ पूरे देश में वक्फ बोर्ड को लेकर एक बहस चल रही है, उसी बीच AIMPLB के प्रवक्ता मौलाना खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी का ताजा बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मौलाना सज्जाद नोमानी ने आगे कहा कि, – ‘इस्लाम के लिए कुछ भी रुकावट नहीं है। RSS, BJP और इजराइल भी इस्लाम के लिए रुकावट नहीं है। जब से हमने अल्लाह से बेवफाई की है, तब से परेशानियां खड़ी हुई है। हिदायत याद रखें कि आप हक और सच के रास्ते पर चलो आप नेक बनो। आपको किसी से कोई परेशानी नहीं होगी’।
इस तकरीर के दौरान पूरी मस्जिद में लोगों का हुजूम लग गया था। रविवार को महिलाओं के लिए तकरीर मौलाना खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी आयोजित हो रही है और अब सबकी निगाहें उस पर हैं।


















