CM नीतीश से मिलीं मेयर सीता साहू, मकर संक्रांति की दी बधाई

पटना : पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू ने कल यानी मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास एक अणे मार्ग पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की थी और मकर संक्रांति की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस खास मौके पर मेयर के साथ उनके पुत्र और भाजपा नेता शिशिर कुमार भी मौजूद रहे। महापौर ने निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं से भी उन्हें अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के लिए आभार जताया। पटना के विकास के लिए नगरपालिका बॉन्ड जारी करने की योजना के बारे में भी जानकारी दी। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए निगम क्षेत्र में चल रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने पटना के समग्र विकास के लिए निरंतर सहयोग व मार्गदर्शन प्रदान करने का आश्वासन दिया – मेयर सीता साहू

मेयर सीता साहू ने सोशल मीडिया फेसबुक पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नववर्ष एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पटना नगर निगम द्वारा पटना को और अधिक स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक शहरी सुविधाओं से युक्त बनाने हेतु किए जा रहे कार्यों, आगामी विकास योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। मेयर सीता साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पटना के समग्र विकास के लिए निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का आश्वासन दिया।

CM Nitish Mayor Sita 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व की दी बधाई व शुभकामनाएं

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...