McCluskeyganj Temperature Drops:सर्दी का असर शुरू, रांची इलाके में कोल्ड वेव का अलर्ट

मैक्लुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान 6°C रिकॉर्ड, रांची में अगले सप्ताह तापमान 10°C से नीचे जा सकता है। मौसम विभाग ने शीतलहर और ठंड बढ़ने की चेतावनी दी है।


McCluskeyganj Temperature Drops:  मैक्लुस्कीगंज में तापमान 6°C, रांची में शीतलहर का अलर्ट

रांची: मैक्लुस्कीगंज में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से लगातार गिरते तापमान के बाद मौसम में ठंडक और तेज महसूस होने लगी है। बुधवार की रात और गुरुवार की सुबह तापमान में अचानक गिरावट के बाद लोगों ने स्वेटर, मफलर और टोपी पहनना शुरू कर दिया है।

सुबह लगभग 10 बजे बाद हल्की हवा चलनी शुरू हुई, जिसके बाद ठंड का असर और तेज महसूस हुआ। शाम होते-होते स्थिति और बदली और छह बजे से ही वाहनों पर ओस जमने लगी।


Key Highlights

  • मैक्लुस्कीगंज में तापमान गिरकर 6°C रिकॉर्ड किया गया

  • शाम होते ही वाहनों पर ओस जमनी शुरू

  • बुजुर्गों, बच्चों और पालतू पशुओं पर ठंड का असर

  • अगले सप्ताह रांची में तापमान 10°C से नीचे रहने की संभावना

  • 10 दिसंबर तक आसमान साफ, सुबह धुंध और दिन में धूप रहने का पूर्वानुमान


स्थानीय निवासी और एंग्लो-इंडियन समुदाय से जुड़े नेलसन पॉल बॉबी गॉर्डन के आवास में लगे तापमान मापक यंत्र के अनुसार, गुरुवार सुबह 6 बजे न्यूनतम तापमान 6°C दर्ज किया गया। तापमान में इस गिरावट का असर बच्चों, बुजुर्गों और पालतू पशुओं पर भी साफ दिख रहा है।

हालांकि दिन में धूप खिली, जिससे लोगों को राहत मिली, लेकिन सुबह और शाम की ठिठुरन लगातार बढ़ रही है।

McCluskeyganj Temperature Drops: रांची में 10°C के नीचे जा सकता है तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में अगले सप्ताह शीतलहर का असर बढ़ेगा। रांची के शहरी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे रहने का अनुमान है।

संताल परगना और कोल्हान को छोड़कर ज्यादातर जिलों में ठंड और हवा की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 दिसंबर तक आसमान साफ रहेगा, सुबह कोहरे और दिन में धूप की स्थिति बनी रहेगी।

फिलहाल, पलामू प्रमंडल में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे रिकॉर्ड किया जा चुका है।

McCluskeyganj Temperature Drops:अगले 5 दिनों में क्या होगा?

  • तापमान और गिर सकता है
  • सुबह धुंध और रातें ज्यादा ठंडी
  • शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img