Buxar में अब खुले में नहीं बिकेगा मांस, विश्वामित्र सेना ने फैसले का किया स्वागत

बक्सर: इन दिनों रामनवमी और चैत्र नवरात्र को लेकर सियासी गलियारे में खुले में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर जम कर बवाल हो रहा है। इस बीच बिहार के बक्सर (Buxar) में नगर परिषद ने खुले में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। नगर परिषद के निर्णय के अनुसार मांस की बिक्री के लिए शहर में वेंडिंग जोन बनाया जायेगा। नगर परिषद के इस फैसले का विश्वामित्र सेना ने स्वागत किया है।

मामले में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि नगर परिषद का यह कदम स्वागतयोग्य है। विश्वामित्र सेना लंबे समय से इस मुद्दे को उठा रही थी, क्योंकि नगर में अनियंत्रित मांस व्यवसाय से धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही थी। नगर परिषद का यह निर्णय धार्मिक एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। Buxar Buxar

2 37 22Scope News

रामनवमी से पूर्व निर्णय के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राज कुमार चौबे ने प्रशासन से मांग की है कि इस निर्णय को शीघ्र लागू किया जाए, जिससे नगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक मर्यादा अक्षुण्ण रहे। वहीं नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय ने इस बात पर बल दिया कि आगामी रामनवमी पर्व के दौरान नगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा, अतः खुले में मांस बिक्री पर पूरी तरह से रोक सुनिश्चित की जानी चाहिए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Bihar में बाहर आया 30 वर्ष पुराने घोटाले का जिन्न, सरकार वापस लेगी 950 करोड़ रूपये…

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img