Advertisement
Advertisement

जुगाड़ कर बांग्लादेश से स्वदेश लौटा मेडिकल छात्र आसिफ

मोतिहारी : बांग्लादेश में हो रहे उपद्रव में वैसे भारतीय छात्र भी फंसे हुए है जो पढ़ाई करने बांग्लादेश गए थे।  इस बीच कुछ छात्र अपना जुगाड़ लगा कर बहुत संगर्ष से स्वदेश लौटे हैं। मोतिहारी का भी एक छात्र बांग्लादेश से अपने घर लौट आया है जो वहां मेडिकल की पढ़ाई करता था। बांग्लादेश से लौटा छात्र मोतिहारी शहर के खुदा नगर के रहने वाले मो. नसीम अंसारी का पुत्र आसिफ अम्मान है।

वह बांग्लादेश के शिलहट स्थित जलालाबाद रागिब राबया मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एमबीबीएस फाइनल इयर का छात्र है। यह एक प्राइवेट कॉलेज है जहां आसिफ पढ़ाई करता था। इस बीच जब देश की प्रधानमंत्री देश छोड़ कर भारत आ गई तबसे वहा इस कदर उपद्रव मचा है कि लोग अपने ही देश में मारपीट और तोड़फोड़ आगजनी करने लगे।

चारों तरफ गोलियों की तड़तड़ाहट हो रही थी और लाठिया चल रही थी। जिस कारण भारतीय  छात्रों के अंदर भय उत्पन्न हो गया।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि जो भारतीय वहां पर थे वे लोग भारतीयों के प्रति एंटी सेंटिमेंटल माहौल का शिकार होने लगे थे। इस बीच छात्रों ने वहां के दूतावास से संपर्क कर भारत लौटने के लिए आग्रह किया। दूतावास द्वारा जब कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हुआ तो कुछ छात्र ने एक समूह बनाकर निजी वाहन की व्यवस्था किया और किसी तरह बच-बचकर लगभग 60 छात्र बॉर्डर तक पहुंचे और अपना इंडियन पासपोर्ट दिखाकर भारत में प्रवेश किया।

हालांकि भारत लौट छात्रों को अब ये चिंता सता रही है कि उनके लास्ट इयर एक्जाम का क्या होगा। पढ़ाई भी बाधित हो रही है। ऐसे में अब ये लोग भारत सरकार से किसी आदेश आने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : ‘भारत के रिश्तों को कमजोर करने के लिए बाहरी ताकतों ने बांग्लादेश की स्थिति को किया खराब’

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Radha Govind Samvad Launch: मंत्री योगेंद्र महतो ने किया ‘राधा गोविन्द...

Radha Govind Samvad Launch, रामगढ़: झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। राधा गोविन्द शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्था...

Dhanwar UCO Bank Robbery: 10 लाख से ज्यादा की रकम लूटे...

Dhanwar UCO Bank Robbery: जिले के धनवार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े यूको बैंक को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।...

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...