Ramgarh : रामगढ़ जिले के झारखंड भुइयां समाज विकास समिति रामगढ़ नगर कमेटी की बैठक राजगढ़ भुइयां टोली में किया गया। बैठक की अध्यक्षता अशोक भुइयां व संचालन करमू भुइयां ने किया। बैठक में जिला अध्यक्ष आजाद भुइयां, जिला सचिव गोविंद राम भुइयां, जिला कोषाध्यक्ष गरीबा भुइयां उपस्थित थे।
Ramgarh : माता शबरी जयंती समारोह को लेकर तैयारी समिति का गठन
बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षा पर जोर देने की बात कहा गया। 24 फरवरी 2025 को अरगड्डा में माता शबरी जयंती समारोह को लेकर तैयारी समिति का गठन किया गया। इसके साथ ही सभी से आयोजन को सफल बनाने का आह्वान भी किया गया।
बैठक में जगन्नाथ भुइयां, राजेंद्र भुइयां, अर्जुन भुईयां, नारायण भुइयां, नरेश भुइयां, विजय भुइयां, सावित्री देवी, बसंती देवी, संजू देवी, सुषमा देवी, रीता देवी, गुड़िया देवी, फूल कुमारी देवी, मीना देवी, कलावती देवी, सुनीता देवी सहित दर्जनों समाज के महिला पुरुष बच्चे शामिल थे।
रामगढ़ से रविकांत की रिपोर्ट–