मंत्री जनक राम की अध्यक्षता में कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की हुई बैठक

बेतिया : मंत्री जनक राम अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग-सह-अध्यक्ष, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में गरीबी हटाओं, जनशक्ति, किसान मित्र, श्रमिक कल्याण, खाद्य सुरक्षा, सबके लिए आवास, शुद्ध पेयजल, जन-जन का स्वास्थ्य, सबके लिए शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला कल्याण, बाल कल्याण, युवा विकास, बस्ती सुधार, पर्यावरण संरक्षण एवं वन वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़क, ग्रामीण ऊर्जा, पिछड़ा क्षेत्र विकास, ई-शासन आदि एजेन्डा से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के कार्य प्रगति से माननीय अध्यक्ष सहित सभी 20 सूत्री सदस्यों को अवगत कराया गया। उप विकास आयुक्त सुमित कुमार द्वारा पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से एजेंडावार विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Goal 2 22Scope News

पूर्व की बैठक में किए गए पृच्छा का सकारात्मक जवाब मिला है – सांसद सुनील कुमार

20 सूत्री की बैठक में सांसद सुनील कुमार ने कहा कि पूर्व की बैठक में किए गए पृच्छा का सकारात्मक जवाब मिला है। उन्होंने कबीर अत्येष्टि योजना का ससमय निष्पादन, नीतीश नगर में मूलभूत सुविधाओं का विकास, मदनपुर माईस्थान एवं सोमेश्वर धाम का विकास कराने सहित अन्य बातों को रखा। इसी तरह मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, रेणु देवी, विधायक वीरेंद्र गुप्ता, विधायक विनय बिहारी, विधायक रश्मि वर्मा, विधायक भागीरथी देवी, विधायक राम सिंह, विधान पार्षद आफाक अहमद, विधान पार्षद भीष्म सहनी, विधान पार्षद सौरभ कुमार, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव एवं शत्रुधन कुशवाहा के द्वारा भी महिला चिकित्सक, फर्जी अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलॉजी लैब पर कार्रवाई, अस्पताल में एंटी रैबीज दवा, मनरेगा, सिंचाई हेतु पानी, आइसीडीएस में क्रय समिति का गठन, चनपटिया एवं रामनगर सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर की उपलब्धता, पक्की सड़क का निर्माण, नहरों की सफाई, अस्थायी तथा स्थायी अतिक्रमण हटाने आदि विषय पर अपनी बातों को रखा।

20 सूत्री की बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाएगी – मंत्री जनक राम

इसके साथ ही जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के अन्य सदस्यों के द्वारा भी बारी-बारी से अपनी समस्याओं को समिति के समक्ष प्रस्तुत करते हुए उनके निराकरण की दिशा में समुचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया। मंत्री जनक राम, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग-सह-अध्यक्ष और जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति ने कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में में 20 सूत्री की बैठक संपन्न हुई। 20 सूत्री की बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सबका उदेश्य है कि सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को आमजन तक सुलभता के साथ पहुंचाया जाना है। इसी के निमित 20 सूत्री की बैठक होती है ताकि कहीं कुछ कमियां रह गई हो तो, उसे दूर किया जा सके।

यह भी देखें :

योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता बरतने की आवश्यकता है

उन्होंने निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता बरतने की आवश्यकता है। योजनाओं का क्रियान्वयन मानक के अनुरूप होना चाहिए। सड़क और पुल-पुलियां आदि के निर्माण में गुणवता का पूर्णतः अनुपालन करें। गुणवता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जायेगा। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं की सूची को प्रदर्शित कराएं। जीएमसीएच सहित जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों के लिए बेहतर चिकित्सीय व्यवस्था सुनिश्चित करें।

20 सूत्री की बैठक में अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रत्येक विषयों को गंभीरता से लिया जाएगा – DM

जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कहा कि 20 सूत्री की बैठक में अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रत्येक विषयों को गंभीरता से लिया जाएगा। अध्यक्ष के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने हेतु सार्थक प्रयास किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जिले के अधिकारी प्रयास कर रहे हैं। प्रयास है कि निर्धारित लक्ष्य को समयावधि में पूर्ण करा लिया जाए। उन्होंने अधिकारियों से पुनः कहा कि जनप्रतिनिधिगणों की बातों को गंभीरता से सुने, विनम्रता से बात करें।

यह भी पढ़े : मंत्री मंगल पांडे ने कहा- स्वास्थ्य विभाग को मिली है महत्वपूर्ण उपलब्धि, जानें…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...