प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक

आरा : प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक उप विकास आयुक्त भोजपुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कुल 879 आवेदकों का आवेदन पत्र जिला कार्यान्वयन समिति के समक्ष रखा गया। उप विकास आयुक्त भोजपुर द्वारा सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत स्थल निरीक्षण के उपरांत ही आवेदन पत्र को जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक में रखने हेतु निदेश दिया गया। पीएम विश्वकर्मा योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का भी निदेश दिया गया। पीएम विश्वकर्मा योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसके अंतर्गत परम्परागत कार्य करने वाले समुदाय के लोगों को हुनर निखारने का मौका दिया जाएगा। साथ ही तकनीकी गुण सीखने में सहायता की जाएगी और उन्हें आर्थिक सहायता भी गवर्नमेंट प्रदान करेगी।

इस योजना का लाभ परंपरागत तरीके से काम करने वाले कुल 18 तरह के कारीगरी/शिल्पकारों जैसे की कारपेंटर, लोहार, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार इत्यादि को प्रशिक्षण के उपरांत रहने खाने के साथ-साथ दैनिक भत्ता के रूप में 500 रुपया एवं 15 हजार रुपए का टूलकीट, विश्वकर्मा आईडी कार्ड, एवं पांच प्रतिशत के व्याज पर तीन लाख रुपए तक का ऋण प्रदान की जाएंगी। इस योजना का आवेदन पंचायत स्तर पर सीएससी के माध्यम से किया जा रहा है। बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, भोजपुर, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, नगर आयुक्त, भोजपुर के प्रतिनिधि, कार्यपालक पदाधिकारी, पीरो, कार्यपालक पदाधिकारी, काईलवर, पूनम कुशवाहा, डोमेन विशेषज्ञ, हरेराम चंद्रवंशी और डोमेन विशेषज्ञ कियान्वयन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : Breaking : बिहार में 25 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

यह भी देखें : 

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jharkhand Congress: योगेंद्र साव को फिर कारण बताओ नोटिस, तीन दिन...

झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में लिखित जवाब और...

Bank Strike 2026: 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन...

सितंबर के अंत में बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित रह सकती हैं। 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया...

Jharkhand News: अवैध भवनों के नियमितीकरण का पोर्टल 83 दिन से...

 झारखंड में अवैध भवनों के नियमितीकरण के लिए 4542 आवेदन लंबित हैं। योजना बंद हुए 83 दिन हो गए, लेकिन ऑनलाइन पोर्टल अब तक...