पटना : पूर्व लोकसभा स्पीकर और कांग्रेस की सीनियर लीडर मीरा कुमार पटना पहुंची। बिहार में हो रहे ठाकुर ब्राह्मण विवाद पर मीरा कुमार ने कहा कि इस विषय को बंद कर देना चाहिए। जो विषय पर विवाद हो रहा है वह बिहार की छवि के लिए सही नहीं है। बिहार के लोग प्रगतिशील है और जाती को बिहारी खत्म करना चाहते हैं। सारा ध्यान जाति पार्टी को खत्म करने पर केंद्रित होनी चाहिए।
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री उम्मीदवार पर भी मीरा कुमार ने कहा कि इंडिया का गठन एक ऐतिहासिक घटना है। इतनी सारी पार्टियां आकर उसमें जुड़ी है। यह बहुत ही सकारात्मक समय है, किसी तरह का कोई विवाद इंडिया गठबंधन में नहीं है।
पंजाब में कांग्रेस के विधायक की गिरफ्तारी पर मीरा कुमार ने कहा कि कानूनी मामले में जो गिरफ्तारी हुई है, वह कानून के तहत होती है यह एक अलग रास्ता है। इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी कहा कि कांग्रेस, जेडीयू और राजद सब साथ में हैं और सब में सद्भावना है।
विवेक रंजन की रिपोर्ट