मीरा कुमार का बड़ा दावा, बोलीं- भारी मार्जिन से जीतेंगे पटना साहिब से अंशुल

पटना : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने आज पटना एयरपोर्ट पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पटना साहिब संसदीय सीट से महागठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी व हमारा बेटा अंशुल अभिजित लोकसभा चुनाव में बहुत बड़े मार्जिन से जीतेंगे। बता दें कि इस सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बीजेपी सांसद व एनडीए के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद मैदान में हैं। इस सीट पर वोटिंग आखिरी चरण में एक जून को होना है।

मीरा कुमार से पूछा गया कि आपके बेटे अंशुल अभिजित के सामने रविशंकर प्रसाद हैं कितनी चुनौती है। उन्होंने कहा हमारे लिए चुनौती नहीं है, चुनौती उनको है। इसलिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ला रहे हैं। गली-गली और अपने घर के सामने से भी गुजरवा रहे हैं। मीरा कुमार ने कहा कि पहले वह 400 की बात करते थे। जब तीन चरण का चुनाव हो गया तो उन्होंने 400 और 40 सीट की बात करना छोड़ दिया है।

यह भी पढ़े : मीरा कुमार ने कहा- मेरे बेटे से घबराये हुए हैं मोदी…

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

JPSC PT Result Protest: रिजल्ट जारी होते ही क्यों भड़के JPSC...

JPSC PT Result Protest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रारंभिक परीक्षा (PT) के नतीजे आने के बाद हज़ारीबाग़ में उम्मीदवारों और छात्रों ने विरोध...

BFCL Food Allergy Training: क्या आपका पसंदीदा खाना भी बन सकता...

BFCL Food Allergy Training: BFCL के सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल (HACCP) में 'फूड एलर्जेन' (खाने से होने वाली एलर्जी) पर एक ट्रेनिंग और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित...

Ramgarh Illegal Arms Factory: रामगढ़ में घर के अंदर चल रही...

Ramgarh Illegal Arms Factory: झारखंड के रामगढ़ ज़िले में अवैध हथियार बनाने के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हथियारों की एक छोटी...