जमशेदपुरः एमजीएम के डॉक्टरों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है. हड़ताल की वजह से स्वास्थ्य सेवा अस्त व्यस्त हो चुकी है. अस्पताल में डॉ कमलेश राव के साथ मारपीट की घटना को लेकर डॉक्टर का हड़ताल शुरू की है. हड़ताल के माध्यम से डाॅक्टरों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं की गई, तो हड़ताल जारी रहेगी. साथ ही डॉक्टरों ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से सुरक्षा देने की. मांग पूरी नहीं होने पर 22 सितंबर से राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे.
इस बीच बीती रात एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी में बुधवार की देर रात डाॅक्टर और होमगार्ड जवान के बीच फिर से विवाद हो गया. दोनों पक्ष एक दूसरे पर बदसलूकी और गाली गलौज का आरोप लगाते हुए भिड़ गए और हाथापाई तक नौबत आ गई. दरअसल इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान को डाॅक्टर द्वारा गाली दिए जाने और कॅालर पकड़ने के बाद मामला बिगड़ गया. जिसके बाद होमगार्ड जवानों और डाॅक्टर के बीच कहासुनी होने लगी. जानकारी मिलने पर अस्पताल के कर्मचारी पहुंचे और बीच बचाव किया गया. इसके बाद फिलहाल अभी मामला शांत हो गया. वहीं दूसरी ओर डॉक्टर सभी आरोपियों को जेल भेजने पर अड़े हुए हैं.
रिपोर्टः लाला जबीन

















