सीक्रेट सगाई:बिग बॉस 9 फेम प्रिया मलिक ने ब्वॉयफ्रेंड से सगाई के एक साल बाद की अनाउंसमेंट, पहले पति से तलाक के चलते रखा सीक्रेट

प्रिया मलिक ने की पहले पति की तारीफ

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान अपने पहले पति भूषण की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भूषण बहुत अच्छे इंसान हैं और उन्हें खुशी है कि तलाक काफी सम्मान के साथ और दोनों की रजामंदी से हुआ है। प्रिया ने करण बख्शी से अपने रिलेशनशिप की बात खुद सबसे पहले अपने पति से शेयर की थी। तलाक के कुछ दिनों बाद ही एक्ट्रेस ने 28 अक्टूबर 2019 को सगाई भी कर ली थी।

प्रिया के मंगेतर करण बख्शी एक दिल्ली आधारित इंटरप्रन्योर हैं जिनसे एक्ट्रेस अगले साल दीवाली के आस-पास शादी करेंगी। एक्ट्रेस की पहली शादी ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भूषण से साल 2008 में हुई थी। उस समय प्रिया महज 21 साल की थीं। एक्टिंग के अलावा प्रिया अपनी बेहतरीन शायरी और ओपन माइक सेशन के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

 

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...