Jharia: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

झरिया (धनबाद) : ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई.

इस घटना में सात बकरियों की भी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई.

मामला सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भौंरा गोरखूंट्टी 19 नंबर बस्ती की है.

भौंरा गोरखूंट्टी 19 नंबर बस्ती के समीप आद्रा डिवीजन के पोल संख्या 319/जे14 और 319/जे15 के

बीच बने ब्रीज संख्या 423 पर सोमवार सुबह की है. आद्रा खानूडीह पैसेंजर ट्रेन के चपेट में

आने से 55 वर्षीय अधेड़ की की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

मृतक की पहचान भौंरा गोरखूंट्टी 19 नंबर बस्ती निवासी अर्जुन रजवाड़ के रूप में की गई है.

ट्रैक पर चली गई थी बकरियां

वही घटना के संबंध में पूर्व पार्षद चंदन महतो ने कहा की मृतक का नाम अर्जुन रजवाड़ है,

जो गोरखूंट्टी 19 नंबर बस्ती का रहने वाला था. मृतक हर रोज की भांति अपनी बकरियों

को चराने के लिए बगल के जंगलों में आता था, लेकिन आज उसकी बकरियां रेलवे ट्रैक पर चली गई.

जिसके बाद बकरियों को रेलवे ट्रैक से हटाने के क्रम में आगे से आ रही आद्रा खानूडीह

पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 7 बकरियों समेत उसकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई.

जिसकी सूचना पुलिस एवं रेलवे को दी गई.

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत – पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा

सूचना पाकर सुदामडीह पुलिस एवं भोजुडीह आरपीएफ के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे.

इसके बाद सुदामडीह पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के

लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद को भेज दिया है.

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

रिपोर्ट: सचिन सिंह

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...