नालंदा : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आज बड़गांव सूर्य तालाब एवं मंदिर का निरीक्षण किया। इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बड़गांव में चार दिवसीय कार्तिक छठ मेला का आयोजन होता है। नालंदा ही नहीं बिहार ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी छठवर्ती यहां अर्घ देने के लिए आते हैं। छठ व्रतियों को और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसे लेकर जिला प्रशासन को सारी व्यवस्थाएं समय पर पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया है। बिजली की व्यवस्था, यात्री निवास, पेयजल, शौचालय, चेंजिंग रूम और साफ-सफाई आदि का समुचित प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है।
रजनीश किरण की रिपोर्ट







