नियमित नियुक्ति प्रक्रिया के तहत PCDO पद पर चयनित 15 अभ्यर्थियों चयनित को प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र

पटना : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य भंडार निगम में लगभग 68 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद नियमित नियुक्ति प्रक्रिया के तहत पीसीडीओ पद पर चयनित 15 अभ्यर्थियों चयनित को विकास भवन स्थित डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सभागार में नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

Health Department Add 6 22Scope News

नवनियुक्त कर्मियों के बिहार राज्य भंडार निगम में चयन से निगम की कार्यक्षमता और सेवा गुणवत्ता में और अधिक मजबूती आएगी – मंत्री राम कृपाल यादव

इस अवसर पर मंत्री राम कृपाल यादव ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवनियुक्त कर्मियों के बिहार राज्य भंडार निगम में चयन से निगम की कार्यक्षमता और सेवा गुणवत्ता में और अधिक मजबूती आएगी। वर्ष 1958 के बाद पहली बार बिहार राज्य भंडार निगम में नियमित नियुक्ति प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई है। यह केवल नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निगम के इतिहास का एक स्वर्णिम क्षण है। वर्षों से लंबित इस प्रक्रिया का पूरा होना युवाओं के लिए अवसर सृजन और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था का प्रमाण है।

मंत्री ने नव-नियुक्त कर्मियों से आह्वान किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करें

मंत्री ने नव-नियुक्त कर्मियों से आह्वान किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करें। उन्होंने कहा कि उनकी भूमिका केवल कार्यालयी कार्यों तक सीमित नहीं होगी, बल्कि राज्य की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी। मंत्री ने यह भी कहा कि यह नियुक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित रोजगार सृजन एवं युवा सशक्तिकरण के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला कदम है। साथ ही बिहार में सुशासन, पारदर्शिता और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का भी यह सशक्त उदाहरण है।

Mantri Ramkripal Yadav 1 1 22Scope News

मंत्री ने इस ऐतिहासिक भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए बिहार राज्य भंडार निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी

मंत्री ने इस ऐतिहासिक भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए बिहार राज्य भंडार निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति केवल रिक्त पदों की पूर्ति नहीं, बल्कि निगम में नई ऊर्जा, नए विश्वास और नई कार्य संस्कृति की शुरुआत है। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बिहार राज्य भंडार निगम राज्य के भीतर भंडारण से संबंधित सभी जरूरतों को पूरा करता है। यह एफसीआई कृषि और स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों के लिए भंडारण से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य करता है। लगातार प्रयास से इसके कार्यों को बेहतर करने की कोशिश की जा रही है। आज के समय में संस्था का लाभ बढ़ा है। आने वाले समय में आईबीपीएस के माध्यम से नियुक्ति कर बिहार भंडार निगम में कर्मियों की कमी को पूरा किया जाएगा। भंडारण के आयाम बदल रहे हैं, राज्य में कोल्ड चेन और कोल्ड स्टोरेज की जरूरत है। इस तरह की जरूरतों को भी पूरा किया जाएगा।

प्रबंध निदेशक डॉ. गगन ने कहा- बिहार राज्य भंडार निगम में सहायक, तकनीकी सहायक जैसे 11 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है

बिहार राज्य भंडार निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. गगन ने कहा कि बिहार राज्य भंडार निगम में सहायक, तकनीकी सहायक जैसे 11 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। अगले माह तक द्वितीय चरण में नियुक्ति प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। बिहार राज्य भंडार निगम, भारत सरकार के केन्द्रीय भंडारण निगम एवं बिहार सरकार का संयुक्त लोक उपक्रम है, जो वेयरहाउसिंग अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के अंतर्गत संचालित होता है तथा बिहार सरकार द्वारा अधिसूचित राज्य भंडारण एजेंसी के रूप में कार्यरत है।

Mantri Ramkripal Yadav 2 1 22Scope News

निदेशक पर्षद के निर्णय के आलोक में PCDO के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी

निगम के विभिन्न भंडारगृहों में आरक्षित खाद्यान्नों के रख-रखाव एवं मानव संसाधन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए निदेशक पर्षद के निर्णय के आलोक में पीसीडीओ के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। रोस्टर क्लीयरेंस सहित सभी आवश्यक प्रशासनिक अनुमोदन प्राप्त करने के उपरांत आईबीपीएस मुंबई के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई। संपूर्ण चयन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न की गई। आज के कार्यक्रम में सचिव, सहकारिता विभाग धर्मेंद्र सिंह, निबंधक, सहयोग समितियां रजनीश कुमार, अपर सचिव, सहकारिता विभाग अभय कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य भंडार निगम, डॉ. गगन सहित विभाग एवं निगम के अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा- अमानक बीज बेचने वाली कंपनियों पर हो सख्त कार्रवाई, 3 वर्षों का ब्योरा तलब

Highlights

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...