मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने योजना एवं विकास विभाग का ग्रहण किया कार्यभार

पटना : बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के नव-नियुक्त मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने आज पुराना सचिवालय स्थित विभागीय कार्यालय में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी, विभागीय वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यभार ग्रहण के उपरांत अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी द्वारा मंत्री को विभाग की संरचना, प्रमुख योजनाओं, सांख्यिकी एवं मूल्यांकन गतिविधियों तथा विभिन्न विकास कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना पर भी प्रस्तुतीकरण किया गया।

योजना एवं विकास विभाग राज्य में विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग, मूल्यांकन एवं संसाधन प्रबंधन का नोडल विभाग है

बैठक में बताया गया कि योजना एवं विकास विभाग राज्य में विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग, मूल्यांकन एवं संसाधन प्रबंधन का नोडल विभाग है। विभाग के अंतर्गत अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, मूल्यांकन निदेशालय, बिहार राज्य योजना पर्षद, बिहार मौसम सेवा केंद्र (BMSK), बिहार स्थानीय क्षेत्र विकास अभिकरण (BLADA) एवं Local Area Engineering Organization (LAEO) जैसी प्रमुख इकाइयाँ कार्यरत हैं।

Minister Bhagwan Singh Kushwaha 1 22Scope News

आकांक्षी जिला व आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की गई

मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा को अवगत कराया गया कि राज्य में GSDP एवं प्रति व्यक्ति आय के आकलन, कृषि एवं सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण, जन्म-मृत्यु निबंधन, डेटा आधारित मॉनिटरिंग व विभिन्न योजनाओं के मूल्यांकन का कार्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, पंचायत सरकार भवन निर्माण, Vibrant Village Programme-II और आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

‘सरकार की विकासोन्मुख नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन, योजनाओं की समयबद्ध मॉनिटरिंग व डेटा आधारित नीति निर्माण को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा’

मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि राज्य सरकार की विकासोन्मुख नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन, योजनाओं की समयबद्ध मॉनिटरिंग व डेटा आधारित नीति निर्माण को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पारदर्शिता, समन्वय एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने कहा कि विभाग द्वारा विकास योजनाओं की सतत निगरानी, मूल्यांकन एवं तकनीक आधारित कार्यप्रणाली को और मजबूत किया जा रहा है, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा मंत्री का स्वागत व अभिनंदन किया गया।

Minister Bhagwan Singh Kushwaha 22Scope News

यह भी पढ़े : एक्शन में ‘सम्राट’ सरकार, बिहार में 16 IPS का तबादला, मगध रेंज के IG बने विकास वैभव

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...