एक्शन में ‘सम्राट’ सरकार, बिहार में 16 IPS का तबादला, मगध रेंज के IG बने विकास वैभव

पटना : मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी लगातार एक्शन में दिख रहे हैं। बिहार में अब 16 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। चर्चित भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी विकास वैभव को मगध रेंज के आईजी की जिम्मेदारी दी गई है। कुल 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। बिहार सरकार के गृह विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन होने के साथ प्रशासनिक महकमें में कई बदलाव किये जा रहे है। कानून-व्यवस्था को पुख्ता करने की मंशा से बिहार सरकार ने 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है।

ADG सुधांशु कुमार को अब एडीजी विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है

आपको बता दें कि राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) सुधांशु कुमार को अब एडीजी विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, नैयर हसनैन खान को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से हटाकर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) की जिम्मेदारी दी गई है। विकास वैभव को मगध क्षेत्र (गया) का पुलिस महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है। अधिसूचना के अनुसार, असैनिक सुरक्षा के एडीजी और 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी परेश सक्सेना को इसी विभाग में पुलिस महानिदेशक (DG) बनाया गया है।

IPS 1 1 22Scope News

ADG निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी सौंपी गई है

वहीं तकनीकी सेवाएं एवं संचार के एडीजी निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के एडीजी डॉ. अमित कुमार जैन अब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के एडीजी होंगे। बजट, अपील एवं कल्याण के एडीजी डॉ. कमल किशोर सिंह को रेलवे में एडीजी बनाया गया है, जबकि एडीजी प्रोविजनिंग अजीताभ कुमार को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण की जिम्मेदारी दी गई है। एडीजी (प्रशिक्षण) संजय सिंह अब एडीजी (बजट, अपील एवं कल्याण) होंगे। चर्चित आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो से हटाकर एडीजी तकनीकी सेवाएं एवं संचार बनाया गया है।

IPS 2 22Scope News

विकास वैभव बने मगध के IG

एडीजी सुरक्षा अमृत राज को एडीजी साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई की जिम्मेदारी दी गई है। गृह विभाग (विशेष शाखा) के विशेष सचिव केएस अनुपम को अपराध अनुसंधान विभाग में एडीजी (कमजोर वर्ग) बनाया गया है। विकास वैभव को बिहार राज्य योजना परिषद के परामर्शी पद से हटाकर मगध क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। रेलवे आईजी पी कन्नन को आईजी प्रोविजनिंग बनाया गया है। वहीं, साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई के आईजी रंजीत कुमार मिश्र अब अपराध अनुसंधान विभाग के आईजी होंगे। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के आईजी संजय कुमार को विशेष शाखा का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

IPS 3 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 IPS अधिकारियों का तबादला

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: दूसरी बोर्ड परीक्षा का...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित...

JSSC Exam 2024: दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला, अभ्यर्थी तुरंत...

JSSC ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला है। दुमका और हजारीबाग के अभ्यर्थी नया एडमिट कार्ड...