मंत्री हफीजुल हसन खतरे से बाहर, 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रहेंगे

मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ने के बाद रांची पारस अस्पताल में भर्ती। इलाज के बाद खतरे से बाहर, 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रहेंगे।


रांची : झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुवार की रात पारस अस्पताल रांची में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सांस लेने में परेशानी और बीपी लो होने के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी। तत्काल इलाज के बाद अब उनकी हालत स्थिर है और फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं।

डॉक्टरों के अनुसार, हफीजुल हसन को फूड एलर्जी और निमोनिया जैसी समस्या की आशंका जताई गई है। चूंकि उनका पहले ओपन हार्ट सर्जरी हो चुका है, इसलिए अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। उन्हें फिलहाल 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।


 Key Highlights


अस्पताल में मंत्री इरफान अंसारी, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की और दीपिका पांडेय सिंह पहुंचीं और उनका हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि मंत्री हफीजुल हसन बिल्कुल होश में हैं, बातचीत कर रहे हैं और खतरे से बाहर हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मेदांता दिल्ली के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रियाज़ से परामर्श लिया है। डॉक्टरों का कहना है कि अभी घबराने की कोई बात नहीं है, जरूरत पड़ी तो उन्हें दिल्ली रेफर किया जा सकता है।

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...