झारखंड के उत्पाद मंत्री योगेंद्र महतो की तबीयत अचानक बिगड़ी, पारस अस्पताल में भर्ती

रांची: झारखंड के उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें आनन-फानन में रांची के धुर्वा स्थित पारस एचईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मंत्री महतो को अचानक सीने में असहजता महसूस हुई, जिसके बाद उनके निजी स्टाफ और सहयोगियों ने तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे उपचार की निगरानी कर रहे हैं।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मंत्री महतो की प्रारंभिक जांच की जा रही है और डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अस्पताल प्रशासन ने अभी उनकी हालत को लेकर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

इस खबर के सामने आते ही राज्य के कई मंत्री, विधायक और उनके समर्थक अस्पताल पहुंचने लगे हैं। मंत्री महतो की तबीयत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनमानस में भी चिंता का माहौल है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द ही आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी किए जाने की संभावना है।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...