Bokaro Mob Lynching पर मंत्री इरफान का बाबूलाल को करारा जवाब-भाजपा मॉब लिंचिंग की जननी बन चुकी है…

Bokaro Mob Lynching

Ranchi : बोकारो जिले के पेंक नारायणपुर में हुई एक नृशंस घटना ने पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया है। एक मुस्लिम युवक की निर्मम हत्या को लेकर राज्य भर में रोष है। इस बीच झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती, और कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।

ये भी पढ़ें- Palamu Murder : महिला ने पहले पति को टांगी से काटा फिर शव को सेप्टिंक टैंक में डाला, खौफनाक घटना से कांप जाएगी रुह… 

Bokaro Mob Lynching : अपराधी की कोई जाति नहीं होती-इरफान

डॉ. अंसारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “भाजपा मॉब लिंचिंग की जननी बन चुकी है। जब हम पीड़ितों के आँसू पोंछते हैं, तो भाजपा के नेता मालाएं पहनाते हैं। भाजपा का रवैया पीड़ितों के प्रति नहीं, बल्कि हमलावरों के प्रति हमदर्दी दिखाने का है।”

Bokaro Mob Lynching : मंत्री इरफान की ट्वीट
Bokaro Mob Lynching : मंत्री इरफान की ट्वीट

ये भी पढ़ें- Jamtara : चौकीदार बहाली प्रक्रिया विवादों के घेरे में, हाईकोर्ट में रिट याचिका दर्ज… 

स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस घटना के पीछे सुनियोजित साजिश की बू आ रही है और इसे एक खास मानसिकता के तहत अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ हत्या नहीं, बल्कि समाज के सौहार्द्र को तोड़ने की एक साजिश है। भाजपा समर्थित मानसिकता देश को बांटने में लगी है।”

ये भी पढ़ें- Ranchi : सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद गहराया, आदिवासी संगठनों ने इस दिन कर दिया झारखंड बंद का ऐलान… 

भाजपा इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है

मंत्री ने विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी पर भी तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि जब वे मृतक के घर पहुंचकर उस माँ के आँसू पोंछ रहे थे, जिसने अपना बेटा खोया, तब बाबूलाल जी बौखला गए। उन्होंने कहा, “क्या गलत किया मैंने, अगर मैंने एक माँ के दुख को साझा किया? भाजपा आदिवासी महिला को आगे कर इस मामले को जातीय और राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है।”

ये भी पढ़ें- Simdega : कोलेबिरा में जंगल से अधजले व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी, तफ्तीश में जुटी पुलिस 

डॉ. अंसारी ने यह भी कहा कि यदि किसी महिला के साथ कुछ गलत हुआ है, तो सरकार उसके साथ भी खड़ी है। लेकिन भाजपा का प्रयास इस घटना को हिंदू-मुस्लिम, आदिवासी-गैर आदिवासी जैसे विभाजनों में बदलने का है, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र और मानवता के लिए खतरा हैं।

ये भी पढ़ें- Bokaro में काल बनकर गिरी बिजली, दो लोगों की दर्दनाक मौत कई मवेशी मरे… 

भाजपा मॉब लिंचिंग को प्रोत्साहित करने वाली पार्टी बन चुकी है

मंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं के खिलाफ एकजुट हों और ऐसी मानसिकता को जड़ से समाप्त करने के लिए सख्त कानून बनाए जाएं। उन्होंने कहा, “भाजपा मॉब लिंचिंग को प्रोत्साहित करने वाली पार्टी बन चुकी है। जब अपराधी माला पहनाए जाते हैं और पीड़ित के आँसू नजरअंदाज किए जाते हैं, तो इंसाफ मर जाता है।”

ये भी पढ़ें- Ranchi में 55 लाख की चोरी: डिलीवरी बॉय बनकर युवक ने रची बड़ी साजिश… 

उन्होंने भरोसा जताया कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी और दोषियों को जल्द ही गिरफ़्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने दोहराया, “अपराधी की कोई जाति, धर्म या समुदाय नहीं होता। जो भी दोषी है, वह सजा पाएगा।”

 

Saffrn

Trending News

Chatra में योगेंद्र यादव का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या...

Jharkhand: झारखंड के Chatra जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में एक पशु चिकित्सालय कर्मी का...

JDU कार्यालय के बाहर फिर लगा पोस्टर, CM नीतीश से बिहार...

पटना : पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय के बाहर आज सियासी हलचल तेज हो गई। जब जदयू कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर...

हिरासत में मौत से बवाल, पुलिस पर हत्या का आरोप, सड़क...

कटिहार : कटिहार पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव...

सोनारडीह भू-धंसान के बाद Saryu Roy का बड़ा बयान, हेमंत सोरेन...

Dhanbad: धनबाद के सोनारडीह ओपी स्थित टांडाबस्ती में हुए भू-धसान की दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy पीड़ितों...

मोतिहारी जहरीली शराबकांड : अलर्ट मोड में प्रशासन, गांव-गांव मेडिकल कैंप...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में हुए जहरीली शराबकांड के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। घटना...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img