मंत्री जमा ने कहा- RSS ने कही अच्छी बात, हमारे नेता राष्ट्रीय स्तर पर कराना चाहते हैं जनगणना

पटना : जातीय जनगणना को लेकर बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र स्तर पर जातीय जनगणना कराना चाहते हैं। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) ने जो हामी भरी है यह बहुत अच्छी बात है। वहीं विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की जन संवाद यात्रा को लेकर कहा कि जनता सब जानती है उनका यात्रा कितना सफल होगा। उनकी यात्रा असफल होगा, यह जनता बता देगी। उनकी औकात 2020 के विधानसभा चुनाव में ही पता चल गया था और लोकसभा में भी जनता उनको औकात बता दी थी। कुछ कहने की बात नहीं है।

जात का नहीं जमात की राजनीति करते हैं नीतीश कुमार – जमा खान

जातीय जनगणना अब केंद्र स्तर पर कराए जाने की मांग उठने लगी है। इसके बाद यह सवाल उठ रहा है कि जिस जाति की जितनी आबादी होगी उस जाति से उतने नेता भी बाहर निकलेंगे। जिसको लेकर मंत्री जमा खान ने कहा कि हमारे नेता सीएम नीतीश कुमार जाति की राजनीति नहीं करते हैं बल्कि जमात की राजनीति करते हैं। इसके साथ ही साथ तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह क्रेडिट ना ले। हमारे नेता नीतीश कुमार हमेशा ध्यान रखते हैं कि बिहार का विकास कैसे हो बिहार में जो जातीय गणना हुई है वह नीतीश कुमार ने कराया है। आगे भी वही कर सकते हैं दूसरा कोई नहीं करा सकता है।

यह भी पढ़े : मंत्री जमा ने कहा- वक्फ बोर्ड पर केंद्र सरकार जब बिल लाएगी तो तब देखेंगे

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...