जाति जनगणना पर क्रेडिट लेने की लगी होड़, सत्ता और विपक्ष आपस में उलझे

पटना/भागलपुर : देश में जब से केंद्र सरकार ने जाति जनगणना को कराने को लेकर फैसला लिया है तब से सत्ता पक्ष और विपक्ष इसका क्रेडिट लेने के लिए होड़ मचाए हुए हैं। सत्ता पक्ष का कहना है कि विपक्ष अपने शासनकाल में जाति जनगणना क्यों नहीं करायी। वहीं विपक्ष का कहना है कि ये हमलोग के समय से प्रस्ताव लाया था जो कि अब मोदी सरकार ने जाति जनगणना कराने का फैसला लिया है। जाति जनगणना पर नेताओं का बयानबाजी का दौर जारी है।

Goal 6 22Scope News

सब देख रहा है कि जाति जनगणना कौन करा रहा है, प्रधानमंत्री को बधाई – मंत्री संतोष सिंह

जातीय जनगणना को लेकर अब विपक्षी नेताओं में क्रेडिट लेने की होड़ मच गई है। तेजस्वी यादव बता रहे हैं कि यह संघर्षों का जीत है तो वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी का रहे हैं कि यह हमारे पूर्वजों का जीत है। वहीं इसको लेकर बिहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि सबसे पहले हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं। सब देख रहें है कि जातीय जनगणना देश में कौन करा रहा है। बताने की जरूरत नहीं है, वैसे चुनाव आ गया है।

तेजस्वी यादव को आरक्षण के बारे में पता नहीं – मंत्री संतोष

इसके साथ ही साथ मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को आरक्षण के बारे में पता किया है। तेजस्वी आजकल बिना मतलब की बात करते हैं जिससे उनका चुनाव में फायदा हो। लेकिन जनता सब समझ चुकी है अब उनका चुनाव में कुछ फायदा होने वाला नहीं है। इसके साथ ही साथ उन्होंने नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री 140 करोड़ देशवासियों का विश्वास जीता है और हमारा नारा है सबका साथ और सबका विश्वास। उसी का परिणाम है कि देश स्तर पर जातीय जनगणना करवाई जा रही है।

जिनको क्रेडिट लेना है वो लेते रहे हमारा जो काम है हमलोग करेंगे – मंत्री जीवेश मिश्रा

बिहार सरकार के मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता जीवेश मिश्रा ने जातीय जनगणना को लेकर कहा कि जिनको क्रेडिट लेना है क्रेडिट लेते रहें। जिनको करना था वह करके दिखाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह करते हैं। आज 74 साल बाद देश स्तर पर जातीय जनगणना होगा। इसके साथ ही साथ विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि विधानसभा चुनाव में भी जाहिर सी बात है जाति जनगणना का प्रभाव पड़ेगा।

यह भी देखें :

मंत्री सुरेंद्र मेहता का तेजस्वी यादव पर हमला, कहा- कभी नहीं बनेगी उनकी सरकार

जाति जनगणना को लेकर बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि बिहार में जब पिछली बार एनडीए की सरकार थी उसी समय केंद्र से आवाहन किया गया था और आज केंद्र सरकार पूरे देशभर में जाति जनगणना करवा रही है। विपक्षी पार्टियों जहां क्रेडिट ले रही है तो उनको अपने शासनकाल का याद करना चाहिए। अपने शासनकाल में क्यों नहीं करवाया। अति पिछड़ा बचाओ तेजस्वी सरकार बनाओ को लेकर कहा कि कितना भी दम लगा ले अब तेजस्वी के सरकार बनने वाले नहीं है।

विधानसभा चुनाव को लेकर मोदी सरकार ने यह फैसला लिया है – कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़

केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में जाति पर आधारित गणना करने के फैसले के बाद क्रेडिट लेने की होड़ मची हुई है। तमाम पार्टियां जहां इसे अपनी सफलता बता रही हैं। वहीं बिहार में विपक्ष में बैठी कांग्रेस केंद्र सरकार के इस फैसले पर ही सवाल खड़ा कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने भले ही यह घोषणा कर दी हो, मगर अभी तक इस संबंध में कोई समय सीमा नहीं बताई है। क्या इसका भी हाल महिला आरक्षण विधेयक वाला होने जा रहा है।

मंत्री प्रेम कुमार ने कहा- बिहार में ढाई साल पहले NDA की सरकार नहीं जाती तो… 

जाति गणना और जनगणना के फैसला केंद्र सरकार ने लिया है। बिहार से लेकर दिल्ली तक क्रेडिटवार जारी है। निर्णय पर सत्तापक्ष या विपक्ष सभी के नेता क्रेडिट ले रहे हैं। बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार में ढाई साल पहले एनडीए की सरकार नहीं जाती। भाजपा का हमेशा प्रयास रहता है कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे जो लोग हैं सबको बराबर भाग मिले। बिहार में हमारी कैबिनेट ने फैसला लिया था। तेजस्वी यादव और लालू यादव को मौका मिला। कांग्रेस पार्टी को 50 वर्षों तक मौका मिला तो वह कर नहीं पाए। यह तब हुआ जब एनडीए की सरकार बिहार में और केंद्र में आई। हम जानना चाहते हैं कि जातियों के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्या स्थिति है। इसके आधार पर सरकार निर्णय लेगी और बजट भी बनाएगी। कृषि मंत्री से जब सवाल पूछा गया कि क्या यह फैसला बिहार चुनाव को लेकर है तो उन्होंने कहा कि क्या बिहार में चुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव की घोषणा नहीं हुई है उससे पहले ही निर्णय लिया जा चुका है। पूरे देश के लिए यह निर्णय है। ढाई साल पहले भी जो बिहार में गणना हुई उस समय भी बिहार में क्या चुनाव था।

Mantri Prem Kumar 22Scope News
मंत्री प्रेम कुमार ने कहा- बिहार में ढाई साल पहले NDA की सरकार नहीं जाती तो…

यह भी पढ़े : मनोज तिवारी का विपक्ष पर हमला, कहा- अब जाति जनगणना की क्रेडिट लेने की लगी होड़

विवेक रंजन, महीप राज और राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Workplace Safety Awareness Program: रांची के टाटीसिल्वे टूल रूम में महिला...

 रांची के टाटीसिल्वे स्थित झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम, कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी।Workplace...

JCECEB B.Ed Exam 2026 Postponed: झारखंड में बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा स्थगित,...

झारखंड में JCECEB द्वारा आयोजित B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 स्थगित, 10 मई की परीक्षा टली, नई तिथि जल्द घोषित होगी।JCECEB B.Ed...

सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चतर पदों का अस्थायी...

पटना : सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार मिला है। इन कर्मियों को विभिन्न उच्चतर पदों का अस्थायी...

युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए लाए गए हैं प्रशिक्षण व...

पटना : बिहार कौशल विकास मिशन एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय पटना के संयुक्त तत्वाधान में नियोजन भवन के प्रतिबिंब सभागार में एक दिवसीय जिला...

राज्य में हो रहा है 50 हजार टन मछली आहार का...

पटना : बिहार सरकार का डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग मछली आहार उत्पादन में भी राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img