कर्नाटक : बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कर्नाटक के मांड्या जिले का अध्ययन दौरा किया और वहां संचालित प्रमुख गुड़ (जैगरी) इकाइयों का निरीक्षण किया। इस यात्रा का उद्देश्य गन्ना उद्योग के विकास से जुड़े आधुनिक तकनीकों और सफल मॉडलों का अध्ययन करना था। उनके साथ विभाग के संयुक्त गन्ना आयुक्त जेपीएन सिंह भी इस दौरे में सम्मिलित रहे।
Highlights
मंत्री ने मांड्या जिले के पांडवपुरा स्थित MRN Cane Power & Bio Refineries Pvt. Ltd. (PSSK) का निरीक्षण किया
इस दौरान मंत्री ने मांड्या जिले के पांडवपुरा स्थित MRN Cane Power & Bio Refineries Pvt. Ltd. (PSSK) का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां के महाप्रबंधक और अधिकारियों से सतत गन्ना खेती, जैव-रिफाइनरी तकनीक और कृषि में नवाचारों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आधुनिक प्रोसेसिंग यूनिटों की कार्यप्रणाली, ऊर्जा दक्षता और उत्पाद की गुणवत्ता का अवलोकन कर बिहार के लिए संभावित लाभों की पहचान की।
यह भी देखें :
30 अप्रैल को मंत्री आसपास के गन्ना क्षेत्रों और चीनी मिलों का भी भ्रमण करेंगे और गन्ना उत्पादकों से भेंट भी करेंगे
मंत्री पासवान ने यह स्पष्ट किया कि बिहार में गुड़ उद्योग को संगठित रूप देने, आधुनिक मशीनों की स्थापना, किसानों को प्रशिक्षण देने और विपणन तंत्र को मजबूत करने की दिशा में कार्य योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने किसानों से संवाद कर उनके अनुभवों को भी सुना और स्थानीय सफलता की कहानियों को बिहार में लागू करने की इच्छा जताई। 30 अप्रैल को मंत्री आसपास के गन्ना क्षेत्रों और चीनी मिलों का भी भ्रमण करेंगे और गन्ना उत्पादकों से भेंट भी करेंगे। यह दौरा आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत राज्य के गन्ना किसानों को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल आएंगे गया, खेलो इंडिया यूथ गेम की तैयारी का लेंगे जाएजा…
विवेक रंजन की रिपोर्ट