Crime News: लालकृष्ण आडवाणी को बम से उड़ाने की रची थी नाकाम साजिश, 30 साल बाद दो आतंकी गिरफ्तार

Crime News: पूर्व उप प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की हत्या की साजिश रचने वाले दो वांछित आतंकियों को आखिरकार 30 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। तमिलनाडु पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की संयुक्त कार्रवाई में आतंकियों अबुबकर सिद्दीकी और मोहम्मद अली को आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले के रायचोटी के कोथापल्ली इलाके से दबोचा गया।

Crime News: साड़ी व्यापारी बनकर छिपे थे आरोपी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों आरोपी अपनी असली पहचान छिपाकर साड़ी व्यापारी के रूप में रह रहे थे। उन्होंने स्थानीय महिलाओं से शादी कर ली थी और सामान्य जीवन जीते हुए खुद को पूरी तरह सामान्य व्यवसायी के तौर पर ढाल लिया था। बावजूद इसके, खुफिया एजेंसियों ने इन पर नजर बनाए रखी और आखिरकार दो महीनों की निगरानी के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।

Crime News: आतंकियों पर दर्ज हैं कई गंभीर मामले

दोनों आतंकी तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में हुई कई आतंकी घटनाओं में वांछित थे। इन पर दर्ज मामलों में 1995 में चेन्नई के चिंताद्रिपेट में हिंदू मुन्नानी कार्यालय में बम विस्फोट, 1999 में चेन्नई, त्रिची, कोयंबटूर और केरल में सात सिलसिलेवार बम धमाके, 2011 में मदुरै में लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा को निशाना बनाकर पाइप बम विस्फोट की नाकाम साजिश, 2012 में वेल्लोर में डॉ. अरविंद रेड्डी की हत्या और 2013 में बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में बीजेपी दफ्तर के पास बम धमाका शामिल हैं। इन दोनों के खिलाफ कम से कम 10 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और राज्य सरकार ने इनकी गिरफ्तारी पर करोड़ों रुपये का इनाम घोषित किया था।

Crime News: IB ने रखी निगरानी

जानकारी के अनुसार, पिछले दो महीने से आईबी के अधिकारी रायचोटी में स्नैक विक्रेता के रूप में छिपकर संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। इस सप्ताह सफलता तब मिली जब स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें चेन्नई ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है।

Crime News: किराए के घर पर छापेमारी से खुलासा

पुलिस ने कोथापल्ली स्थित किराए के मकानों पर छापेमारी की, जहां से आतंकी साहित्य, दस्तावेज, गोला-बारूद और कुछ संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। बरामद सामग्री को जिला एसपी कार्यालय भेज दिया गया है और घरों को सील कर दिया गया है।

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...