गया : बिहार सरकार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और रामविलास पासवान की पार्टी को परिवारवाद की पार्टी कहा है। यह अपने परिवारों को टिकट देते और अपने परिवार के हित के बारे में बात करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जाति जनगणना में आरक्षण और उसके विकास की बात किया है। उसका प्रचार प्रसार यह लोग नहीं करते। जिन्होंने सत्ता में शामिल कर अधिकार दिया। मंत्री, विधायक और सांसद बनाया उसे भूल गए हैं।
कृषि मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और उनके समाज के लोगों को विकास में काफी आगे ले जाने का काम किया है। जिसका प्रचार-प्रसार जीतनराम मांझी नहीं कर रहे हैं। बिहार पहला राज्य है जहां किसानों के लिए कृषि क्लीनिक पर फसलों के इलाज करने के लिए डॉक्टर होंगे। कृषि विभाग का यह प्रयास से युवाओं को रोजगार मिलेगा और किसानों का लाभ बड़े पैमाने पर होगी। किसानों की बात विपक्ष के नेता नहीं कर रहे हैं।
आशीष कुमार की रिपोर्ट







