पूर्णिया में हादसे का शिकार हुई मंत्री लेसी, ICU में भर्ती

पूर्णिया : बिहार सरकार की खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह आज यानी शनिवार को हादसे की शिकार हो गई हैं। वो पूर्णिया के जिला स्कूल परिसर में उन्नयन बिहार कार्यक्रम के दौरान अचानक सीढ़ी से गिरने जाने के कारण घायल हो गई। मंत्री लेसी सिंह के दाहिने हाथ में चोट लगी है और हल्का फ्रैक्चर भी हो गया है। फिलहाल लेसी सिंह को पूर्णिया के लाइन बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सीनियर डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने फोन से उनका हालचाल पूछा है।

स्कूल में उन्नयन बिहार कार्यक्रम में हुई थीं शामिल

हादसे के संबंध में बताया जा रहा है कि पूर्णिया के जिला स्कूल में उन्नयन बिहार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं, जहां स्मार्ट क्लास के मुआयना के दौरान ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि मंत्री विजय कुमार चौधरी, लेसी सिंह, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, डीएम कुंदन कुमार और एसपी कार्तिकेय शर्मा उन्नयन स्मार्ट क्लास का लाइव कार्यक्रम देखने पहुंचे थे। इसी दौरान मंत्री लेसी सिंह उतरने के दौरान अचानक सीढ़ी से फिसल गईं और मंत्री के हाथ, पैर और कमर में चोट आई है। उनके हाथ की हड़्डी में फ्रैक्चर हुआ है।

यह भी देखें :

कार्यकर्ता और शुभचिंतक मिलने से लिए हॉस्पिटल पहुंचे

डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें अंदरुनी फ्रैक्चर आई है। मंत्री लेसी सिंह को देखने के लिए कार्यकर्ता और शुभचिंतक हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा और मंत्री विजय चौधरी भी उनके साथ अस्पताल पहुंचे। संतोष कुशवाहा ने मीडिया के समक्ष जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री लेसी सिंह के हाथ में चोट आई आई है और फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल मंत्री लेसी सिंह डाक्टर की निगरानी में हैं।

यह भी पढ़े : दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगा स्टॉल

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...