JDU की ओर से आयोजित की गई कर्पूरी ठाकुर संवाद कार्यक्रम को लेकर भागलपुर पहुंचे मंत्री मदन सहनी

भागलपुर : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी आज भागलपुर पहुंचे। उनका जनता दल यूनाइटेड के सदस्यों ने फूल माला देकर एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। उन्होंने भागलपुर सुल्तानगंज में होने वाले कर्पूरी ठाकुर संवाद कार्यक्रम को लेकर एवं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जाति आधारित जनगणना पर रोक लगाने की बात को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरसे।

उन्होंने कहा कि आज के कर्पूरी ठाकुर संवाद कार्यक्रम मैं कई विषयों पर जनता के बीच सीधे वार्ता होगी। समाज कल्याण विभाग के मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री के द्वारा बिहार में अनेकों काम किए गए हैं लेकिन केंद्र सरकार कई योजनाओं पर पाबंदी लगा रही है उनके बारे में लोगों को बताया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री से अति पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए जो योजना चलाई गई है चाहे वह पंचायत स्तर की बात हो या नगर निकाय स्तर की बात हो। उस पर जो केंद्र सरकार कटौती कर रही है उसे पर विस्तार से वार्ता की जाएगी। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना परिवहन योजना बालक बालिका साइकिल योजना जैसे कई अन्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी।

वहीं उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना में रोधका का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है उस पर भी हम लोग विचार करेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी, भागलपुर सांसद अजय मंडल, सुल्तानगंज विधायक ललित नारायण मंडल, लक्ष्मीकांत मंडल, भागलपुर जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी और भागलपुर जदयू शाखा के प्रवक्ता शह मीडिया प्रभारी शिशुपाल भारती के अलावे जनता दल यूनाइटेड के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

https://22scope.com/madan-sahni-before-making-any-new-promise-fulfill-the-old-promise-of-two-crore-jobs-amit-shah-madan-sahni/

अजय कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...