मंत्री नितिन का कांग्रेस पर तंज, कहा- जीते तो लोकतंत्र सही, हारे तो EVM गलत

पटना : बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है। हरियाणा की हार पर कांग्रेस के नेताओं के द्वारा सवाल खड़े करने पर मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि जब-जब वो हारते हैं लोकतंत्र की दुहाई देते हैं। जीतते हैं तो कहते हैं कि जनता उनके साथ है, लोकतंत्र की खूबसूरती भी यही है। बुखार को पचा नहीं पाते हैं और हार का ठिकड़ा कभी ईवीएम को कभी एग्जिट पोल पर डालते हैं। अपनी नाकामी की ओर ध्यान नहीं रहता है। जो लोग कल तक जलेबी की फैक्ट्री लगाए थे, जनता ने उन्हें बता दिया कि जलेबी का असली तरीका क्या होता है, कैसे बनाया जाता है। जनता के बीच जब रहेंगे तो जलेबी कैसे बनता है, वह पता लग जाएगा।

तेजस्वी यादव के इस आरोप पर कि जिन नेताओं ने मेरी चरित्र को धूमिल करने का काम किया उन लोगों को अदालत तक लेकर जाएंगे। इस पर मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि मैं तेजस्वी यादव को चुनौती देता हूं। जो बातें हम लोगों ने कही है उसको साबित करके दिखाएं। कोर्ट में तो वह खुद घसीटे हुए व्यक्ति हैं।

यह भी पढ़े : मां भद्रकाली के दरबार में सम्राट, राज्य की समृद्धि के लिए की पूजा अर्चना

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img