Bettiah पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कहा ‘डबल इंजन की सरकार…’

पश्चिम चंपारण: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को ट्रेन से पश्चिम चंपारण के बेतिया पहुंचे जहां उन्होंने बेतिया छावनी रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से रिमोट का बटन दबवा कर किया। लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सतीश चन्द्र दुबे, बेतिया के सांसद संजय जायसवाल समेत स्थानीय विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

रेलवे ओवर ब्रिज के लोकार्पण के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने रेलवे का काफी विकास किया है। बिहार में रेलवे का जाल बिछा दिया गया है, और भी जो क्षेत्र बचे हैं वहां भी जल्दी ही रेलवे विस्तारित की जाएँगी। 2014 के बाद से केंद्र सरकार ने बिहार को बजट में काफी कुछ दिया है।

चंपारण में रेलवे लाइन दोहरीकरण के बाद ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी। अमृत स्टेशन के तहत बेतिया, सुगौली और रक्सौल मोतिहारी के साथ कई अन्य स्टेशन को चकाचक किया जायेगा जिसका काम शुरू कर दिया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस बार के बजट में बिहार को 95 हजार करोड़ से भी अधिक राशि का प्रावधान किया गया है। बिहार में डबल इंजन की सरकार में विकास की गति काफी तेज है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Patna: छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, ये हुआ बरामद

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bettiah Bettiah Bettiah

Bettiah

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में कितने पद खाली?...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।...

JioFinance New Features: JioFinance का बड़ा अपडेट! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा...

JioFinance New Features: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में अपने डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म JioFinance के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...